फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agneepath Scheme: Trains going to Bihar canceled on third day

Agneepath Scheme: बिहार जाने वाली ट्रेनें तीसरे दिन भी रद्द, जनरल टिकट के लिए मारामारी 

Mon, 20 Jun 2022 01:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 01:27 AM IST
सार

 जम्मू आने वाली पांच ट्रेनें लगातार तीसरे दिन भी रद्द रहीं। ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को मजबूरन अन्य ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर करना पड़ा। ऐसे में काउंटर से टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन
Agneepath Scheme: Trains going to Bihar canceled on third day
जम्मू रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में प्रदर्शन के चलते जम्मू आने वाली पांच ट्रेनें लगातार तीसरे दिन भी रद्द रहीं। ट्रेनें रद्द होने से उत्तर प्रदेश और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही। जम्मू से जाने वाली ट्रेन नंबर 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस, 13152 जम्मू- कोलकाता एक्सप्रेस रद्द रहीं।

विज्ञापन

काउंटर से टिकट लेने के लिए लंबी कतारें

ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को मजबूरन अन्य ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर करना पड़ा। ऐसे में काउंटर से टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सामान्य श्रेणी की टिकट के लिए भीड़ होने के बावजूद भी एक ही काउंटर से टिकट दिया जा रहा था। इसके कारण यात्रियों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन

भीड़ बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों की

सबसे ज्यादा भीड़ बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों की थी। इस दौरान यात्रियों ने कहा कि रेलवे प्रबंधन समस्या से अवगत है। बावजूद इसके एक काउंटर से टिकट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर टिकट काउंटर अधिक होते तो ज्यादा समय तक लाइनों में खड़ा नहीं रहना पड़ता। टिकट काउंटर के साथ-साथ प्लेटफार्म पर भी यात्रियों की भीड़ थी। इसमें ज्यादा वही यात्री थे, जिन्होंने बिहार, कोलकाता और असम जाना था। 

दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन हैं खराब 

जम्मू रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर लंबी कतार नहीं लगे। इसके लिए तीन ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। वर्तमान में सिर्फ एक ही मशीन चल रही है। उस मशीन से टिकट लेने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ लगी रहती है। अगर अन्य मशीनें भी ठीक होती तो लोगों को टिकट काउंटर से टिकट लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed