फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitation

ग्रामीणों ने जड़ा ग्रिड स्टेशन पर ताला

विज्ञापन
agitation
आरएस पुरा। स्लेहड गांव में स्थित ग्रिड स्टेशन पर बुधवार को कई गांव के ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों बिजलीघर में तैनात कर्मियों को बंधक बना लिया और विभाग के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग की। कई घंटे तक ग्रिड स्टेशन में तैनात कर्मियों को बिजलीघर में बंद करने पर गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एक्सईएन जितेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे तो ग्रिड स्टेशन के भीतर जाने पर लोगों ने बाहर से ताला लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सौरभ पराशर ने ग्रामीणों से बातचीत कर लगाया ताला खुलवाया।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि चार दिन पहले ही दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया गया है लेकिन इसके बावजूद भी पहले की तरह बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एक्सईएन व अन्य अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि स्लेहड के ग्रिड स्टेशन में दो दस एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाने का बिजली विभाग ने आश्वासन दिया था लेकिन एक ही ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ऐसे में ओवर लोडिंग बनी हुई है और बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो पाया है। नतीजतन अघोषित कटौती जारी है। इन दिनों पड़ रही उमस भरी गर्मी में सात-आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

सरपंच प्रताप सिंह, दर्शना देवी, सुभाष सैनी ने कहा कि 24 घंटे में मात्र सात-आठ घंटे ही बिजली दी जा रही है, जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रात के दस बजे से सुबह तक बिजली बार-बार बंद होती है। दूसरी ओर किसानों को ट्यूबवेलों का पानी नहीं मिल रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल प्रिंस मेहरा, शारादा, जोगिंद्र कुमार आदि ने कहा कि उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। रठाना की सरपंच शक्ति बाला ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें बदलने पर भी बिजली में कोई सुधार नहीं हो पाया। गर्मी के दिनों में बिजली व्यवस्था चरमराने पर विभाग के पास कोई योजना नहीं होने है। इस दौरान पंच यशपाल, गुलशन कुमारी, ज्योतीवाला, अशोक शर्मा, मंजीत सिंह सहित कई महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन जितेंद्र सिंह प्रदर्शनकारियों को लिखित में आश्वासन दिया कि ग्रिड स्टेशन में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर जल्द ही लगवाया जाएगा, इस आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
फोटो
शिवसेना हिंदुस्तान ने बिजली विभाग का पुतला जलाया
बिश्नाह। बिजली कटौती के चलते बुधवार को शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने तारा चौक पर बिजली विभाग का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपप्रधान गणेश चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग की तरफ से 24 घंटों में मात्र चार-पांच घंटे ही बिजली दी जा रही है। लोगों का इस भीषण गर्मी में जीना मुहाल है। परंतु बिजली विभाग पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। हालात ये हैं कि लोग पूरी-पूरी रात जागकर बिता रहे हैं।
लोगों के बच्चे बीमार हो रहे हैं, परंतु बिजली विभाग का किराया लोगों को पूरा देना पड़ रहा है विभाग द्वारा किराए में कोई भी कमी नहीं की जा रही अगर इसी तरह रहा तो शिवसेना हिंदुस्तान बिजली विभाग को चेतावनी देती है अगर उन्होंने बिजली कटौती में कमी नहीं की तो शिवसेना हिंदुस्तान बिजली विभाग के कार्यालय में ताला जड़ देगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
अखनूर फोटो
बिजली कटौती पर लगाया जाम
अखनूर। कस्बे के सटे गांव दसकाल के ग्रामीणों ने बुधवार को बिजली कटौती को लेकर हनुमान चौक पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगाया। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता चुनना पडे़गा।
गांव दसकाल मे दो सप्ताह से बिजली की भारी कटौती हो रही है और कम वोल्टेज से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्व सरपंच कुलदीप शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में मेन चौक पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब एक घंटे तक सड़क पर धरना दे कर वाहनों की आवाजाही बंद रखी। पूर्व सरपंच कुलदीप शर्मा ने बताया कि कई दिनों से बिजली की समस्या को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद भी बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कटौती कम नहीं हुई और न ही लो वोल्टेज से छुटकारा मिल सका। लोगों ने कहा कि गर्मी और उमस से जीना मुश्किल हो रहा है। विभाग की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। अगर शीघ्र ही आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता चुनना पडे़गा। बाद में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग में जा कर अधिकारियों से मिला और समस्या के बारे में अवगत कराया।
उमस ने दिन का चैन छीना
बिजली की कटौती से रातों की नींद भी उड़ी
शाम को आंधी तूफान चलने से मिली थोड़ी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
अरनिया। मानसून की दस्तक के बाद सावन माह में भी बीते करीब पांच दिनों से उमस व तपिश से लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। दूसरी तरफ रात में बिजली की कटौती से लोगों की रातों की नींद उड़ चुकी है। हालांकि शाम करीब छह बजे के करीब पांच मिनट तक आंधी व तेज हवा से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन कुछ देर बारि फिर तपिश व उमस से लोग बेहाल होने लगे। लोगों के अनुसार दिन के समय तो बिजली की कटौती किसी तरह सहन हो जाती है मगर रात की कटौती सहन नहीं होती। सोमवार व मंगलवार की रात बच्चे गर्मी से बिलबिलाते रहे, जबकि अन्य वर्ग के लोगों को पंखे का सहारा लेकर रात भर जाग कर बितानी पड़ी।
बिजली के लिए होगा उग्र प्रदर्शन
विजयपुर। जल्लो चक क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में मजबूर होकर उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा। इसका जिम्मेदार प्रशासन व बिजली विभाग होगा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच जसपाल ने कहा कि कई दिन से क्षेत्र में बिजली की कटौती बढ़ती ही जा रही है। समस्या को दूर करने के लिए एक बार नहीं कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। जल्लो चक के लोगों ने चेतावनी दी और कहा कि अगर जल्द इस समस्या को दूर करने के लिए उचित कदम नहीं उठाया गया। तो आने वाले दिनों में क्षेत्र के लोग बिजली विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
फोटेा
रास्ते में लगा ट्रांसफार्मर दे रहा हादसों को न्योता
अरनिया। कस्बा स्थित पार्क के पास लगाया गया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह कहना है स्थानीय लोगों का, जिनको घरों में जाने के लिए आमतौर पर इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी सोनू पंडित, रमेश सैनी, रविंदर शर्मा आदि ने कहा कि सड़क किनारे लगे इस ट्रांसफार्मर से आगे व दाईं तरफ घरों में जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल होता है। सबसे बड़ी बात हर रोज स्कूल से आने जाने वाले बच्चे भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। मगर सामने की ओर लगे फ्यूज कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। हालांकि विभाग ने इसे जमीन पर ही लगा दिया। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की घेराबंदी कर दी जाए।

पूर्व विधायक के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर
बिश्नाह। कस्बे के मुख्य बाजार में पिछले हफ्ते में तीन बार जल चुके ट्रांसफार्मर को पूर्व विधायक डॉ. कमल अरोड़ा के प्रयास से फिर से लगाया गया। वार्ड नंबर 10 के पार्षद कुलवीर सिंह और व्यापारी वर्ग ने पूर्व विधायक का स्वागत किया और उन्हें बिजली की समस्या से अवगत कराया जिसे पूर्व विधायक ने जल्द ही कस्बे के ग्रिड स्टेशन में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर और मुख्य बाजार में भी एक नया ट्रांसफार्मर जल्द लगाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हनी गुप्ता, मुरली महाजन, डीजे कुमार, विजय कुमार, संदीप समेत अन्य ने पूर्व विधायक का धन्यवाद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed