{"_id":"5d8a6d528ebc3e014d6810a0","slug":"agitation-jammu-city-news-jmu1938610129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस चालक का चालान काटने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस चालक का चालान काटने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गांधीनगर स्थित मेन स्टाप चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को एक मिनी बस चालक का चालान काट दिया। यह चालान वाहन में ओवरलोडिंग पर काटा गया। इससे गुस्साए चालक ने मिनी बस को सड़क पर ही लगा दिया। इसके बाद जब वह सतवारी के पास पहुंचा, तो उसने एक अन्य मिनी बस चालक के साथ सड़क जाम कर दी।
चालक का कहना था कि मिनी बस में दो तीन लोग ही खड़े थे, जबकि उसका कोर्ट का चालान कर दिया गया। वहीं, मिनी बस चालक द्वारा सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर गांधी नगर के ट्रैफिक डीएसपी सचिन गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिनी बस चालक को समझाया। इस बीच दस मिनट तक सड़क पर आवागमन बंद रहा।
डोगरा चौक के पास काटे चालान
शहर के डोगरा चौक पर मंगलवार को नाका लगाकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एएसपी प्रभुदयाल शर्मा मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के कोर्ट चालान काटे गए। पूरे शहर में मंगलवार को 400 से अधिक कोर्ट चालान काटे गए।