फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
agitaion
विजयपुर। बिजली विभाग के खिलाफ शनिवार को लोगाें को खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन विजयपुर में तीन चार दिन से हो रही बिजली कटौती पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

विजयपुर के वार्ड-10-11 के लोगों ने पार्षद निकी महाजन के नेतृत्व में विजयपुर चौक व एसडीएम कार्यालय के पास बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग को केवल बिलों की वसूली से मतलब है। नियमित बिजली देने की कोई चिंता नहीं है। इस उपकेंद्र से लोगों को कभी नियमित बिजली मिलती ही नहीं। कभी तार टूटकर गिरती है, तो कभी पोल गिर जाते हैं। कभी मशीन की खराबी, अधिकतर समय बिजली गायब ही रहती है। शुक्रवार की रात से फाल्ट के कारण कटी बिजली अब तक बहाल नहीं हो पाई। इस उमस भरी गर्मी में आमजन दिन-रात कैसे काट रहे हैं, यह विभाग को क्या मालूम।
विज्ञापन

प्रदर्शन में उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर तत्काल बिजली कटौती में सुधार नहीं किया गया तो जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि बिजली कटौती के कारण हर वर्ग परेशान है। मौके पर पुलिस और विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों की तकरार भी हुई। लगभग आधे घंटे तक राजमार्ग बंद रखा गया। इस दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई थी। बाद में एसडीएम चंद्रप्रकाश कोतवाल और एडीसी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली के ढांचे को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शर्मा, रॉकी महाजन के अलावा क्षेत्र के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल रहीं।
परगवाल में हर घंटे बाद बिजली कटौती
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मौजूद समय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी बिजली कटौती को लेकर है। यहां लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी किसान वर्ग को उठानी पड़ रही है। उनके खेतों में लगे पंप नहीं चल पा रहे हैं। इससे धान की फसल प्रभावित हो रही।
विभाग लोगों को बिजली देने के इरादे से हर एक घंटे के बाद एक घंटे का कट लगा कर बारी-बारी फीडर चला रहा है। उससे भी बात बनती नहीं दिख रही है। उस एक घंटे में भी कभी फाल्ट और कभी तारें टूटने से बिजली एक घंटे तक भी सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासी रमेश सिंह का कहना है कि वह विभाग से इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग हर बार ओवरलोड का बहाना बना देता है। उनका कहना है कि विभाग पुराने ढांचे पर काम चला रहा है, जिस कारण लोगों को परेशानी उठाना पड़ रही है। उन्होंने विभाग से जल्दी से जल्दी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चलाने की मांग की। संवाद
परगवाल में करंट लगने से एक की मौत
परगवाल। गांव जट्टे दे कोठे में शुक्रवार को करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। फौजा राम (80) पुत्र मुंशीराम नहाने के लिए मोटर चालू कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। घर के सदस्य उसे प्राइमरी हेल्थ सेंटर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने 50 कनेक्शन काटे
बाड़ी ब्राह्मणा। डोलिया क्षेत्र के वार्ड-9 और 10 में शुक्रवार को विद्युत विभाग ने अवैध तरीके से चल रहे कनेक्शनों को काट दिया। इसके अलावा हीटर और अवैध तरीके से चल रहे एयर कंडीशन के कनेक्शन भी काट दिए गए। बिजली अधिकारियों के मुताबिक लोगों ने अपने तरीके से विद्युत तारों पर कटिया कनेक्शन डाल रखे हैं। उससे घरों में एसी, कूलर और बड़े उपकरण चला रहे हैं जिससे ओवर लोडिंग बढ़ रही है। ऐसे में बिजली ढांचा प्रभावित हो रहा है। डोलिया क्षेत्र में एक हफ्ते में दो बार ट्रांसफार्मर नया लगाया गया है, जो ज्यादा लोड हो ने के कारण खराब हो जा रहा है। इसको मद्देनजर विद्युत विभाग ने बढ़ते लोड के कारण छापा मार कार्रवाई की और अवैध तरीके से जुड़े 50 घरों के कनेक्शन काट दिए गए।
-----
बिजली की बढ़ती समस्या को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है, इसमें अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल कर रहे लोगों पर कार्रवाई की गई है। उनके कनेक्शन काट दिए गए हैं और उनको जुर्माना भी किया गया है। अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल कर रहे लोगों को बताया गया है कि आइंदा से अगर कोई अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया तो उस पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव शर्मा, एईई, विद्युत विभाग, बाड़ी ब्राह्मणा
ज्यौड़ियां में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
ज्यौड़ियां। व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों की तरफ से मुख्य चौक पर मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रधान मुल्ख राज शर्मा ने किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वीरवार की शाम सात बजे से ज्यौड़ियां तथा आसपास के क्षेत्र की बिजली बंद है। लोगों ने बताया कि बिजली बंद हुए 21 घंटे बीत चुके हैं। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। मुल्ख राज शर्मा ने बताया कि वीरवार की शाम को क्षेत्र में थोड़ी हवा चली थी। उसके बाद से बिजली बंद है। बिजली बंद हुए 21 घंटे बीत चुके हैं, जिसको बहाल कराने के लिए बिजली विभाग नाकामयाब साबित हो रहा है। पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती नंद ने बताया कि विभाग अखनूर से ज्यौड़ियां तक की बिजली की लाइन वर्ष 1972 में लगाई गई थी, जिसकी हालत जर्जर बनी है। आए दिन बिजली की इस पुरानी लाइन में कोई न कोई फाल्ट आता रहता है। कुछ दिन पहले भी लगातार 24 घंटे बिजली बंद रही थी। बाबा भारती नंद ने बताया कि वीरवार को ज्यौड़ियां के दो तीन लड़के ग्रिड स्टेशन में जानकारी लेने गए कि बिजली कब आएगी तो उनके खिलाफ शिकायत की गई। बिजली की 33 केवी लाइन अखनूर से ज्यौड़ियां पर जेई मुनीर खान दो साल से तैनात हैं, लेकिन उन्हें आज तक नहीं देखा गया। वह अपने फोन का भी स्विच आफ रखते हैं।

प्रदर्शन में रॉकी गुप्ता, ऋषि कांत रींकू गुप्ता, अशोक सिंह व अन्य शामिल रहे। उधर जेई मुनीर खान ने बताया कि आंधी के कारण फाल्ट आ गया है। लाइन दुरुस्त करने में पार्टी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed