{"_id":"637d1f5193daa65bbe6c6850","slug":"agitaion-samba-news-jmu272863384","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीरपुर में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन, पंप स्टेशन में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीरपुर में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन, पंप स्टेशन में जड़ा ताला
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते वीरपुर के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर पंचायत के लोगों ने पानी की किल्लत पर मंगलवार को सरपंच बीना जमवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने पंप स्टेशन को ताला जड़ दिया। कहा कि सरकार की तरफ से हर घर नल से जल देने के दावा खोखले हैं। जमीनी स्तर पर लोग आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी के तीन स्टेशन हैं, जिसमें बीरपुर, दाता तालाब और रानी खू शामिल हैं, लेकिन आए दिन मशीनरी खराब होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके अलावा जिन लोगों की स्टेशन पर तैनाती होनी चाहिए वह नहीं होते हैं। ज्यादातर लोग गायब रहते हैं। इसके कारण पानी बर्बाद हो रहा है। इसके बारे में कई बार अधिकारियों के संज्ञान में मुद्दे को लाया गया है, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि थक हार कर वह पानी के लिए प्रदर्शन करने पर उतरे हैं। उन्होंने बीरपुर स्टेशन पर ताला जड़ दिया। कहा अगर उनकी समस्या को हल नहीं किया गया तो बाकी के 2 स्टेशनों को भी बंद कर दिया जाएगा।
सरपंच बिना जमवाल ने बताया कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों को भूल रही है। पानी की सुविधा लोगों को मुहैया नहीं करा पा रही है। लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं जो भी नुमाइंदे इस क्षेत्र में चुने गए हैं, उनके द्वारा भी लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे पहले कि लोग आक्रोशित होकर कोई गलत कदम उठाने पर मजबूर हो जाएं, उससे पहले सरकार और प्रशासन को लोगों को पानी की सुविधा मुहैया करा देनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जल शक्ति विभाग के जेई बीरपुर स्टेशन पर पहुंचे और खराब मोटर को तुरंत वहां से उठाया और अपने साथ ले गए। सरपंच को आश्वासन किए दिया कि बुधवार शाम तक मोटर की मरम्मत कराकर पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।