फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
उपराज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन करते पीएचई डेली वेजेस
बाड़ी ब्राह्मणा। सब डिवीजन दफ्तर में जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को एलजी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एलजी मनोज सिन्हा से गुहार लगाई कि वह उनकी रेग्युलर पॉलिसी को जल्द से जल्द लागू करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों का जन सैलाब जम्मू शहर में सड़कों पर उतरेगा और अपने अधिकार के लिए एलजी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों से नौकरी के नाम पर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कहीं उनके साथी बिना रेग्युलर हुए सेवानिवृत्त हो गए और कई साथियों ने जिंदगी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि पहले की सरकारों ने उनके बारे में कुछ नहीं किया, लेकिन अब एलजी प्रशासन को उनकी सुध लेनी चाहिए, और उनकी मांगों को लागू करना चाहिए। ताकि जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी भी मुख्यधारा में आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed