फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

अग्निपथ योजना के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
आम आदमी पार्टी के संयोजक ओपी खजुरिया थाने के वाहर नारेवाजी करते हुए - फोटो : RSPURA
बाड़ी ब्राह्मणा। अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिडको चौक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई जम्मू-पुंछ लोक सभा क्षेत्र के संगठन मंत्री राज सलारिया ने की। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाने के बराबर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर सरकार रोजाना उसमें बदलाव कर रही है, जिससे जाहिर है कि आनन-फानन में सरकार ने इस योजना को लागू किया है। दूसरी ओर पूरे देश में इस योजना को लेकर धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कई सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया है। कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है, जिससे यह साबित होता है कि सरकार अग्निपथ योजना को लेकर बिल्कुल असमर्थ है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर अग्निपथ योजना के तहत पेंशन को लागू नहीं करना चाहती तो सरकार में विधायक और मंत्री के पद पर भी लोगों को पेंशन का हकदार नहीं होना चाहिए और उसके लिए भी कड़े कदम उठाने चाहिए उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लागू की गई। इस योजना की कड़े शब्दों में हम निंदा करते हैं और सरकार को इस योजना को जल्द से जल्द वापस लेने के लिए कहते हैं। अन्यथा आम आदमी पार्टी द्वारा एकजुट होकर युवाओं के हितों के लिए गवर्नर हाउस का भी घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन पार्टी के नेताओं के अलावा महिला नेता भी शामिल रहीं।
अग्निपथ योजना के विरोध से पहले आप नेता हिरासत में
पार्टी नेताओं के विरोध को देखते हुए दो बजे किया रिहा
मीरां साहिब। आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को अग्निपथ योजना के विरोध में कस्बे में विरोध-प्रदर्शन किया जाना था। इससे पहले पार्टी के जम्मू संभाग के संयोजक ओम प्रकाश खजूरिया को पुलिस ने उनके निवास स्थान पर पहुंच कर हिरासत में ले लिया। बाद में पार्टी के अन्य नेताओं के मीरां साहिब में पहुंचकर उन्हें रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी की नेता डॉ. प्रीति भगत, तरणजीत सिंह टोनी, जम्मू साउथ के ग्रामीण जिला प्रधान चंद्र प्रकाश मोनू आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। लगभग दो बजे पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश खजूरिया को रिहा किया गया। सुचेतगढ़ डीडीसी सदस्य व पार्टी के नेता तरणजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश की सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ करने के साथ युवा वर्ग की अनदेखी कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महंगाई में हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। दूसरी ओर बेरोजगारी में हो रही बढ़ोतरी से विशेषकर युवा हताश है। सरकार ने सेना में चार वर्ष तक सेवा के लिए नई भर्ती की नीति बनाई है।
पार्टी नेता डॉ. प्रीति भगत ने कहा कि पार्टी के नेता ओम प्रकाश खजूरिया के नेतृत्व में आरएस पुरा में शांति पूर्वक विरोध-प्रदर्शन करना था, लेकिन मीरां साहिब पुलिस द्वारा उन्हें नजरबंद कर दिया गया। पार्टी के नेता खजूरिया के समर्थन के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा अग्निपथ योजना के चलते अग्निवीर बनाए जाने के साथ बाद में केंद्र की सरकार बैंकवीर, शिक्षावीर, रेलवीर जैसी योजनाएं युवा वर्ग मात्रा चार वर्ष की नौकरी के लिए थोपी जाएगी, जिसके चलते अग्निपथ योजना का विरोध पार्टी की और से किया गया।
ओम प्रकाश खजूरिया ने कहा कि सोमवार को आरएस पुरा में शांतिपूर्वक अग्निपथ योजना का विरोध-प्रदर्शन करने की योजना थी। सुबह आठ बजे के करीब निवास स्थान पहुंच मीरां साहिब पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सेना के नाम पर राजनीति नहीं करने दी जाएगी। इसमें भर्ती होने वाले लोगों को न तो पेंशन मिलेगी और न ही अन्य सुविधाएं। उन्होंने सेना को राजनीति से दूूर रहने का आह्वान किया।
अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य से धोखा
आरएस पुुरा। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लागू करने पर युवाओं ने इसे वापस लेने की मांग करने साथ इसे धोखा बताया। एक वर्ष से सेना व अर्धसैनिक सेवा में भर्ती होने की योजना बना इस पर कार्य कर रहे संत कुमार ने कहा कि इस समय 12 वीं कक्षा में शिक्षा प्राप्त कर रहा हूं। इसी वर्ष आयु 18 वर्ष हुई है।
एक वर्ष से सुबह व शाम को दौड़ लगाए जाने के साथ शरीर बेहतर बनाए जाने के लिए कड़ा परिश्रम कर रहा हूं। सरकार की अग्निपथ योजना बनाए जाने पर मात्र चार वर्ष तक रखे जाने पर काफी निराश हूं। संत ने कहा कि सिपाही के तौर पर सेना में भर्ती होने के बाद कई लोग सुबेदार मेजर तक बनते हैं, पर इस योजना से कई युवाओं को चार वर्ष बाद वापस आना पडे़गा।
विशाल डोगरा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के युवा वर्ग के लोग सेना में भर्ती होने के लिए बचपन से ही सपने संजोते हैं, अग्निपथ योजना ने इस पर पानी फेर दिया है। डोगरा ने कहा कि आखिर सरकार करना क्या चाहती है। परिवार के कई लोग सेना में थे, और उसी प्रकार सेना में भर्ती होने की मंशा थी, पर अब अग्निपथ योजना लागू किए जाने पर सेना में जाने की मंशा का त्याग करना ही बेहतर है।
बीस वर्षीय विनय कुमार ने कहा कि चार वर्ष तक सेना में भर्ती होने का युवा वर्ग को कोई लाभ नहीं होगा। हर एक युवा बेहतर भविष्य बनाए जाने के लिए सेना सहित अन्य सरकारी नौकरियों को तरजीह देते हैं, पर चार वर्ष बाद कोई नौकरी नहीं मिलेगी। मौजूदा दौर में पीएचडी करने वाले युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, ऐसे में चार वर्ष के बाद वापस आने पर कैसे कोई दूसरी नौकरी कैसे मिलेगी।
क्षेत्र में युवा वर्ग के बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे रवि कुमार का कहना है कि वह पूूर्व सैनिक हैं, कई वषग् से युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनमें से कई सेना व सीआरएपीएफ, आईटीबीपी बीएसएफ में भर्ती हो चुके हैं। रवि का कहना है कि अग्निपथ योजना के चलते कई युवा असमंजस में हैं।
अग्निपथ के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन
सांबा। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कस्बे में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पार्टी के यशपाल कुंडल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। युवा पहले से ही बेरोजगारी की मार झेल रहा है। अब रही सही कसर अग्निपथ योजना ने निकाल दी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस योजना को बंद किया जाए, ताकि युवाओं की चिंता दूर हो सके। इस अवसर पर रीना चौधरी, राजेशवर सिंह विक्का भी उनके साथ थे। उधर कस्बा के महाराजा हरि सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया।
अग्निपथ योजना को रद्द कर देना चाहिए
विजयपुर। आम आदमी पार्टी के नेता राजेश पडगोतर ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि अग्निपथ योजना गलत है। इसे तत्काल रद्द कर देना चाहिए। इस योजना से देश को काफी नुकसान होगा। इस समय बेल्ट फोर्स पर ही पूरा देश निर्भर है। क्योंकि लगभग सभी मुल्क भारत को कमजोर करने में लगे हैं। जब से यह योजना बनाई गई तभी से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे लगता है कि कहीं न कहीं इस योजना का नुकसान हो रहा है। संवाद
अग्निपथ के खिलाफ बार्डर किसान यूनियन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रामगढ़। अग्निपथ योजना का विरोध बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सीमावर्ती क्षेत्र के बॉर्डर किसान यूनियन के प्रधान मोहन सिंह भट्टी ने इस नई भर्ती नीति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। भट्टी के नेतृत्व में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे जल्द वापस लेने की मांग की।

विरोध जता रहे युवाओं और यूनियन ने कहा कि सरकार की इस नीति से देश का युवा बेरोजगार हो जाएगा। उसका भविष्य अंधकार में चला जाएगा। सरकार इस योजना को वापस ले। यह युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस योजना को संशोधित करने की मांग की। मोहन सिंह, सुखदेव सिंह, जंकार सिंह, नरेंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने सेना में भी ठेकेदारी प्रथा शुरू कर दी है, जिससे युवाओं का मनोबल टूटा है। किसान यूनियन ने तहसीलदार फारूक हुसैन को ज्ञापन सौंपा और कहा कि जल्द से जल्द इस नीति को वापस नहीं लिया गया तो हम प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed