रामगढ़। क्षेत्र में मंगलवार को सीमा किसान संघ रामगढ़-सांबा के बैनर तले किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बिजली नियमित करने की मांग का उपराज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम चार माह तक कृषि पंपसेट का उपयोग करते हैं। पूरे साल बिजली बिल का भुगतान करते हैं। जवाब में वर्तमान आपूर्ति ने पूरे घरेलू और कृषि क्षेत्र के सामान्य जीवन में गड़बड़ी पैदा कर दी है। लल्याना से रामगढ़ और रंगूर रिसीविंग स्टेशन तक 33 केवी लाइन के बचे हुए इरेक्शन पर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा, सीमा किसान संघ ने रावी-तवी और नहर सिंचाई विभाग दोनों के लापरवाह कामकाज पर भी काफी नाराजगी दिखाई। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहन सिंह भट्टी, प्रेमपाल, रविंदर चौधरी, अर्जन सिंह, सरपंच जसबीर सिंह, जगदीश कुमार, पूर्व सरपंच मनजीत सिंह, बलबीर सिंह खानपुरी, गुरचरण सिंह, मितरपाल सिंह, हरबंस सिंह और अन्य लोग शामिल रहे। संवाद