{"_id":"6202ca5f567d3720cb7398d1","slug":"agitaion-samba-news-jmu253449336","type":"story","status":"publish","title_hn":"रख अंब टाली के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रख अंब टाली के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सांबा बिजली विभाग के खिलाफ प्रदशर्न करते लोग
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में बिजली विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। इसको लेकर निजी कंपनी की तरफ से बिजली की तारों से लेकर ट्रांसफार्मर सहित पोल भी नए लगाए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा पुरानी तारें उतारी जा रही हैं। इसका किसी को अतापता नहीं है। इसको लेकर रख अंबटाली के लोगों ने सरपंचों के साथ बिजली विभाग व शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
सरपंच विनोद फांगला व कृष्ण चंद ने बताया कि पंचायत रख अंब टाली व पंचायत रामनगर के कुछ हिस्सों में नई तारें लगाकर बिजली भी आ गई है, लेकिन उसकी लोवोल्टेज है। रात को दिक्कत हो जाती है। यही हाल गर्मी में रहा, तो लोग परेशान हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ तो निजीकरण किया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर जो तारें उतारी जा रही हैं वह किसके खाते में डाली जा रही है, इसका उत्तर किसी के पास नहीं है। उन्होंने प्रशासन व शासन को जागने की नसीहत दी है। पुरानी तारों की नीलामी कर पंचायत फंड में पैसा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसकी चोरबाजारी को रोक जाए, अन्यथा प्रदर्शन उग्र होगा।
प्रदर्शन में पूर्व पंच नंद लाल, दीप राज, विजय कुमार, परस राम, नसीब चंद, छजूराम, विक्की चौधरी, राहुल, संदीप, तीर्थ राम, मनसा राम, राज सिंह, सुरेश, शिव राम शर्मा व राज कुमार शामिल रहे।