फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मार्गों पर नहीं दिखे वाहन

विज्ञापन
agitaion
अखनूर में एमएलसी टीएस वजीर की हत्या के विरोध में छाया सन्नाटा।
ांबा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को कमर्शियल वाहन चालकों ने चक्का जाम रखा। मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। मार्ग पर दो पहिया व निजी वाहन ही दिखाई दिए। सनद रहे कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर की गत दिवस दिल्ली में हत्या कर दी गई। इसके विरोध में कमर्शियल वाहनों के आपरेटरों ने चक्का जाम रखा व मांग उठाई कि हत्या की गहन जांच की जाए। संवाद
विज्ञापन

चक्का जाम से लोगों को हुई परेशानी
परगवाल। आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को हड़ताल की घोषणा के बाद परगवाल में भी चक्का जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कामकाजी लोगों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में पहुंचने वाले कर्मचारियों को उठाना पड़ी। क्योंकि सड़कों पर गाड़ियां नहीं होने से उनको प्राइवेट गाड़ियों से लिफ्ट लेते देखा गया। वहीं क्षेत्र के ज्यादातर दफ्तरों में सरकारी कर्मचारी अपने साधन से पहुंचे। संवाद
विज्ञापन

वाहनों के न चलने से सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त रहा
अखनूर। आल जे एंड के ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर की दिल्ली में मौत पर निजी बस और मेटाडोर चालकों ने शुक्रवार को चक्का जाम रखा। इस कारण सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। लोगों को गंतव्य पर पहुंचने में बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को छंब रूट की बसें और मेटाडोर यूनियन ने हड़ताल रखी। सड़कों पर यात्री वाहन नहीं चले। लोगों को गंतव्य पर पहुंचने में बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ा। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। यात्री रमेश कुमार ने बताया कि यात्री बसों की हड़ताल से जरूरी कार्य के लिए जम्मू जाना था। मगर नहीं जाने पर परेशानी का उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि सरकार को ट्रांसपोर्टर की हड़ताल पर विकल्प रख कर सरकारी वाहन चलाने चाहिए। राहगीर मंगा राम ने बताया कि हड़ताल की जानकारी नहीं होने पर घर से आने के बाद आगे नहीं जा पाया। सरकार को लोगों को गंतव्य पर पहुंचाने पर सरकारी बसें लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed