ज्यौड़ियां। महाराजा हरि सिंह कोर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले शनिवार को ठाकुर सहदेव सिंह चौक पर महाराज हरि सिंह के जन्मदिवस 23 सितंबर के दिन को छुट्टी घोषित करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पवन सिंह चिब कर रहे थे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि शेख अब्दुल्ला के जन्मदिवस पर राज्य में छुट्टी हो सकती है, तो महाराज हरि सिंह के जन्मदिन पर क्यों नहीं। जिन्होंने यह प्रदेश खरीदा था और महाराजा हरि सिंह राज्य के सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलते थे। महाराजा ने राज्य में कई अस्पताल स्कूलों का निर्माण किया। प्रदर्शन में पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती, नायब सरपंच पंचायत सवाल अनिल गुप्ता उर्फ रोकी गुप्ता, सरपंच मानचक अवतार सिंह तथा रघुवीर सिंह सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।