{"_id":"5f2d9b208ebc3e3d0713e7d4","slug":"agitaion-samba-news-jmu2160610110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों का जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों का जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
सांबा पीने के पानी की किल्लत को लेकर प्रदशर्न करते कसबा की म्यूनिसिपल कमेटी के पार्षद व लोग
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ रही पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों को कई-कई दिन बाद पानी नहीं मिल रहा है, लेकिन विभाग को बार-बार अवगत कराने पर भी सांबा में पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। प्रशासन व जलशक्ति विभाग को कोस रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पार्षदों संग जलशक्ति विभाग व प्रशासन के खिलाफ़ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पार्षद राज सिंह ने बताया कि जल शक्ति विभाग लोगों को पानी मुहैया कराने में असमर्थ दिख रहा है। सांबा शहर में ही पानी की सप्लाई सात दिनों बाद हो रही है। गांवों की दशा और भी बदतर है। पार्षदों ने कहा कि सांबा में पानी की कोई कमी नहीं है। लोगों को पानी की किल्लत जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली से हो रही है। विभागीय अधिकारी फ़ोन पर ही पानी की जानकारी लेते हैं। अपने स्टेशन पर जाते ही नहीं हैं। यहां तक कि लोगों के फ़ोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते। वहीं विभाग के अधिकारियों को जब भी पानी के बारे में पूछा जाता है तो यह अधिकारी मेकेनिकल इकाई पर या बिजली की कटौती का बहाना बना कर पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन पानी की समस्या को सुचारु नहीं बनाते हैं, जिसको लेकर लोगों में रोष है। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि पानी की आपूर्ति को शीघ्र सुचारु नहीं बनाया गया तो वह जलशक्ति कार्यालय में धरने पर बैठ जाएंगे।
प्रदर्शन में पार्षद राज सिंह, पार्षद महेश्वर कुमार, पार्षद नरेंद्र सिंह, पार्षद इंदु जमवाल, पार्षद रजनी संबयाल व पार्षद उत्तम चंद, कुलवीर सिंह, अजय सिंह भी मौजूद रहे।