{"_id":"62b76b64971f4b0dd430fb22","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2626835184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध कार्य के चलते क्षेत्र में बिजली सप्लाई कटने परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध कार्य के चलते क्षेत्र में बिजली सप्लाई कटने परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव चंदू चक के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण चौधरी तथा उपाध्यक्ष सौदागर चौधरी की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. श्याम लाल से शनिवार को मुलाकात की। उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनाए जा रहे बांध के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कटी हुई है, जिस कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में किसानों को धान की रोपाई करनी है, लेकिन बिजली न होने के कारण पंपसेट नहीं चल पा रहे हैं। जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान किया जाए। ताकि किसान धान की रोपाई कर सकें।
पूर्व मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि इस संबंध में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द समाधान किया जाएगा। इस दौरान कई किसान भी मौजूद थे।