फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

संचार कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
अरनिया। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पिंडी, कठाऱ व जोइयां के उपभोक्ताओं ने रविवार को संचार कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संचार कंपनियां नेटवर्क की व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दे रही हैं। दूसरी तरफ नेटवर्क कमजोर होने के चलते उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि यहां पर किसी भी कंपनी का नेटवर्क उपलब्ध न होने से बच्चों की शिक्षा सहित अन्य ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन गांवों में लगभग पांच हजार से अधिक लोग उपभोक्ता परेशान हैं। नेटवर्क व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों का देश-दुनिया से संपर्क कटा रहता है। सूचना के बाद भी उपभोक्ताओं की शिकायतों को अधिकारी दरकिनार कर देते हैं। अधिकारियों की कार्यशैली के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि निजी संचार कंपनी के टावर और नंदपुर में लगे हैं। कई माह से ठीक तरह से यह टॉवर नहीं चल रहे हैं। जोइयां, कठार के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। प्रदर्शन में विक्की कुमार, राकेश कुमार, प्रभात सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed