{"_id":"623b727d34fd8c2ec662fda3","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2563128137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसौदा रिपोर्ट दफ्तर में बैठ कर बनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसौदा रिपोर्ट दफ्तर में बैठ कर बनाई गई
विज्ञापन
अनशन पर बैठे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ में परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट के खिलाफ चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरना कर रहे लोगों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। बाद में आयोग से रिपोर्ट वापस लेने की मांग की।
बता दें कि धरना-प्रदर्शन स्थल पर दिन प्रति दिन जनाधार बढ़ रहा है। यह धरना तीन दिन से चल रहा है। मौके पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के लोगों ने कहा कि रिपोर्ट में छंब विधानसभा क्षेत्र का नाम बदल कर खौड़ कर दिया गया है। रिपोर्ट में छंब से परगवाल को हटा कर मैरा मांदरिया और चौकी चेहरा को जोड़ा गया है। जो हमें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दफ्तर में बैठ कर बनाई गई है। इसमें न तो क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखा गया है और न ही लोगों की राय ली गई। रिपोर्ट से पता चल रहा है कि जिन लोगों ने रिपोर्ट तैयार की है उनको भौगोलिक स्थिति का ज्ञान नहीं है। उन्हें क्षेत्र के लोगों की राय लेनी चाहिए थी। अब आयोग को चाहिये कि अपने इस फैसले को वापस ले। धरने पर सेवानिवृत्त लेक्चरर सूरज सिंह भाऊ, सेवानिवृत्त कैप्टन बलबीर सिंह भाऊ, नायब सरपंच अनिल गुप्ता और सरपंच अवतार सिंह मौजूद रहे।
-------
नेकां ने भी शामिल हुई धरने में
ज्यौड़ियां। नेकां पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मास्टर बलदेव सिंह भाऊ ने बुधवार को परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट का विरोध करते हुए कहा कि आयोग की तरफ से जो रिपोर्ट तैयार की गई है वह लोगों के हित के साथ कहीं भी किसी भी प्रकार से मेल नहीं खाती है। परगवाल को अखनूर विधानसभा सीट के साथ जोड़ दिया गया है। परगवाल वर्ष 1947 से छंब विधानसभा क्षेत्र के साथ है। परगवाल छंब का अंग है, और परगवाल के लोग भी छंब विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जुड़े रहना चाहते हैं, दूसरी तरफ मैरा मांदरिया और चौकी चेहरा के लोग भी खौड़ से जुड़ना नहीं चाहते। तो फिर क्यों आयोग लोगों के साथ जबरदस्ती कर रहा है। बलदेव सिंह भाऊ ने कहा कि हम इस मसौदा रिपोर्ट का पुरज़ोर विरोध करते हैं। आयोग को इस फैसले को वापस लेना चाहिये। संवाद
विज्ञापन
सैनिक समाज सभा खौड़ ने भी जताया मसौदा रिपोर्ट के खिलाफ विरोध
जयौडियां
छंब के पलांवाला क्षेत्र में सैनिक समाजसभा खौड़ की तरफ से आज बुधवार को एक बैठक का आयोजन कर परिसीमन आयोग की तरफ से जारी की मसौदा रिपोर्ट के खिलाफ विरोध जताया जताते हुये कहा कि खौड़ कस्बे में चल रहे विरोध प्रदर्शन का हम लोग सहयोग करते हैं। हमारी सभा भी इस मसौदा रिपोर्ट के विरोध है। बैठक की अध्यक्षता सैनिक समाज सभा खौड़ के पूर्व चेयरमैन रिटायरड मेजर फरजूल सिंह कर रहे थे तथा इस मौके पर रिटायरड सूबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, प्रभात सिंह, कैप्टन परषोतम लाल तथा कैप्टन चमण लाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे जिन सब ने कहा कि हमारा धरना-प्रदर्शन कर रही कमेटी को पुरजोर समर्थन है और वीरवार हमारी सभा के लोग भी धरना स्थल पर पहुंच कर विरोध करेंगें ।
फोटो
(1) अनशन पर बैठे लोग
(2) नेकां पार्टी के जोनल वाइस प्रेसिडेंट मास्टर बलदेव सिंह