फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

सरपंच व पंचो द्वारा परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को लेकर पत्रकारवार्ता

विज्ञापन
agitaion
भाजपा वीडीसी अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब की कोटली शाह दौला के सरपंच बद्रीनाथ शर्मा ने परिसीमन आयोग द्वारा सुचेतगढ़ तथा आरएस पुरा विधानसभा सीट को एक किए जाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आयोग की रिपोर्ट की कडे़ शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बद्रीनाथ शर्मा ने कहा कि परिसीमन आयोग द्वारा सुचेतगढ़ तथा आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा किया है। दोनों सीटों को एक कर दिया है। विधानसभा सीट बड़ी होने के कारण क्षेत्र में विकास नहीं हो पाएगा। क्षेत्र के लोगों को आयोग से उम्मीद थी कि क्षेत्र में एक और विधानसभा सीट सृजित होगी, लेकिन आयोग द्वारा सीट कम कर दी गई है। जो क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा है। सरपंच ने कहा कि आयोग द्वारा लोगों की राय लेने की भी अनदेखी की गई, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सांसद जुगल किशोर को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें संसद भेजा। उन्होंने ही लोगों की अनदेखी की। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सुचेतगढ़ की सीट को बहाल नहीं की गई तो दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोग बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं को कहा कि अगर वह क्षेत्र की जनता के साथ हैं तो उन्हें त्यागपत्र देकर लोगों के समर्थन में धरने पर बैठना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा पहले राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया और अब सरकारी नौकरियों को खत्म करने के साथ लोगों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। इससे लोगों की दिक्कतों में बढ़ोतरी होगी। प्रेसवार्ता में पंचों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति बदलने से अखनूर में मचा बवाल
अखनूर। परिसीमन आयोग की तरफ से अखनूर और खौडु विधानसभा सीट का संभावित भूगोल बदलने पर क्षेत्र में बवाल मच गया है। इस पर कई राजनीतिक, सामाजिक और निजी संगठन विरोध में आ गए हैं।
अखनूर के पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थित बदलने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी होगी। पार्टी हाईकमान को लोगों को होने वाले परेशानियों को अवगत कराया जाएगा और वर्तमान स्थिति ही रहने का आग्रह किया जाएगा।
खौड़ के पूर्व विधायक कृष्ण लाल ने कहा कि परिसीमन आयोग की तरफ से विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थित बदलने पर स्थानीय विधायकों से जानकारी लेनी चाहिए थी। मगर खौड़ विधानसभा का एक छोर से दूसरे छोर जाने के लिए सुबह से शाम तक लोगों को आवाजाही का समय लग जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो जनता के साथ व्यापक पैमाने पर विरोध किया जाएगा, और भाजपा हाईकमान और परिसीमन आयोग को भी सूचित किया जाएगा।
कांग्रेस नेता सतीश शर्मा ने कहा कि अखनूर और खौड़ विधानसभा सीट के क्षेत्र के बदलाव से लोगों को परेशानी होगी। लोगों को एक से दूसरे स्थान जाने के लिए कई प्रकार की परेशानियां होंगी। आयोग को चाहिए जैसी स्थिति पहले थी वही रहने देनी चाहिए।
सरपंच जगदीश राज शर्मा ने कहा कि दोनों सीटों पर क्षेत्र में चिह्नित समझ से परे हैं। दोनों क्षेत्र में मिलने वाले काफी दूर-दूर हैं। आयोग को क्षेत्रों को चिह्नित करना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने किया परिसीमन आयोग की रिपोर्ट का विरोध
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीट के पुनर्गठन हेतु परिसीमन आयोग द्वारा सांसदों को सौंपी गई रिपोर्ट में सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को खत्म किए जाने के बाद भाजपा में भी सरकार के खिलाफ विरोध सुर उठने शुरू हो गए। रविवार को भाजपा सुचेतगढ़ मंडल इकाई ने परिसीमन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द से सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को बहाल नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन छेड़ने पर मजबूर हो जाएंगे, और अपने पदों से त्यागपत्र भी देने से पीछे नहीं रहेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने नेतृत्व बीडीसी अध्यक्ष सुचेतगढ़ तरसेम सिंह तथा आरएस पुरा अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा ने किया। बीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि परिसीमन आयोग द्वारा हाल ही में जो रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है उसमें सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को खत्म कर दिया गया है। जो सीधे तौर पर क्षेत्र के लोगों की अनदेखी है। वर्ष 1996 में सुचेतगढ़ अलग विधानसभा सीट का गठन किया गया और सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को एक अलग पहचान मिली थी। हाल ही में जो परिसीमन आयोग द्वारा रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है उसमें सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को खत्म करके उसे आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र के साथ जोड़ दिया गया है। जो किसी सहन नहीं किया जाएगा। अगर आयोग ने अपनी इस रिपोर्ट में बदलाव नहीं किया तो क्षेत्र में बहुत बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता अपने सभी पदों से त्यागपत्र दे देंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि परिसीमन आयोग आरएस पुरा में एक विधानसभा सीट में बढ़ोतरी करेगा, लेकिन इसे कम करने पर लोगों को उनके अधिकार से दूर किया गया है। बीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा तथा सरपंच सुरजीत चौधरी ने कहा कि आयोग की इस रिपोर्ट को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह सीधे तौर पर सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। जो बिना बंदूूक के सीमा की रक्षा कर रहे हैं। युवा नेता प्रवीण सिंह पिंका ने कहा कि सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की पहचान खत्म करने हेतु साजिश के तहत इस सीट को खत्म किया गया है।
प्रदर्शन में भाजपा मंडल प्रधान कृष्ण चौधरी, गार सिंह, विजय चिब, श्याम लाल लाल शर्मा, अशोक विरदी कई पंचायतों के पंचों व सरपंचों सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद शामिल रहे।
परगवाल को छंब विधानसभा से हटा कर अखनूर से जोड़ने पर लोगों में रोष
ज्यौड़ियां। परिसीमन आयोग की तरफ से जारी रिपोर्ट में छंब विधानसभा क्षेत्र की तहसील परगवाल को छंब से हटा कर अखनूर से जोड़ जाने से छंब विधानसभा क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि तहसील परगवाल छंब विधानसभा क्षेत्र का अटूट हिस्सा है। इसको छंब से हटने नही देंगे। ऐसा लग रहा है कि परिसीमन आयोग की तरफ से जारी इस रिपोर्ट का दोनों तरफ के लोग विरोध कर सकते हैं। लग रहा रहा है कि रिपोर्ट का विरोध करने के लिए दोनों तरफ के लोग आपसी एकता को दर्शाने के लिए इकट्ठे हो सकते हैं।
इस विषय में नेशनल कांफ्रें स छंब विधानसभा क्षेत्र के सचिव देवी दयाल जोगी ने बताया कि परिसीमन आयोग ने ऐसा कर भाजपा की कार्बन कापी का काम किया है। परगवाल को छंब विधानसभा क्षेत्र से हटा कर अखनूर से जोड़ना, छंब विधानसभा क्षेत्र के साथ तहसील मैरा मेंदरियां और चौकी चौहरा को जोड़ना एक जाति विशेष को लाभ देना है। देवी दयाल ने बताया कि हमें अब पता चला है कि दरिया चिनाब पर खौड़ और परगवाल के बीच बनाए जा रहे 206 करोड़ के पुल का निर्माण कार्य क्यों बंद कर दिया गया है। यह सोची समझी साजिश है।
अखनूर बार एसोसिएशन के प्रधान यश करण सिंह भाऊ ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से परगवल छंब विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। मेरी राय है कि खौड़ विधानसभा क्षेत्र के साथ ही रहना चाहिए।
पार्षद दीपक सिंह भाऊ ने कहा कि परिसीमन आयोग की तरफ से छंब विधानसभा क्षेत्र के साथ से परगवल को हटा देने की बात जबसे हमने सुनी है। अंदर ही अंदर मुझे परेशानी हो रही है। हम लोग भाजपा से जुड़े हैं जिस पर हमें फख्र होता है। दूसरी तरफ परिसीमन आयोग की इस रिपोर्ट को लेकर हमें क्षेत्र के लोगों की तरह-तरह की बातें सुननी पड़ रही हैं। लोग कह रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान सरकार ने जमीनी स्तर पर तो कुछ नहीं किया, लेकिन अंदर बैठकर पेपर वर्क जरूर किया है।
परगवाल को अखनूर से जोड़ने पर जताई नाराजगी
परगवाल। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट में खौड़ विधानसभा क्षेत्र की तहसील परगवाल को अखनूर से जोड़े जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि जब से देश आजाद हुआ है तब से परगवाल छंब विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा रहा है। सरहद पर रहने वाले लोगों की हमेशा अनदेखी की जाती है। परगवाल को अखनूर विधानसभा से जोड़ने को लेकर भी अनदेखी की गई है। लोगों ने कहा कि स्थानीय नेताओं को इसका संज्ञान लेना चाहिए और लोगों की भावनाओं को समझना चाहिए। दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस जैसी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भी इस फैसले को लेकर रोष प्रकट किया है। उनका कहना था कि परिसीमन आयोग द्वारा तहसील परगवाल को अखनूर विधानसभा क्षेत्र से जोडे़ जाने का वह विरोध करते हैं। संवाद
कांग्रेेस नेता करेंगे बड़ा आंदोलन
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के पुनर्गठन हेतु परिसीमन आयोग द्वारा दी गई रिपोर्ट में सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को खत्म किए जाने पर कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह ने रोष जताते हुए आयोग तथा केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को बहाल नहीं किया गया। तो क्षेत्र में बहुत बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।

आरएस पुरा में प्रेसवार्ता में चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि वर्ष 1996 में सरकार द्वारा सुचेतगढ़ विधानसभा का गठन किया गया। मौजूदा सरकार इसे खत्म कर रही है। जिसे सुचेतगढ़ की जनता सहन नहीं करेगी। सरकार सुचेतगढ़ क्षेत्र के लोगों की पहचान छीनी रही है। परिसीमन आयोग को यह बात समझ लेनी चाहिए कि अगर जल्द से जल्द उन्होंने अपने इस फैसले में बदलाव नहीं लाया तो बड़ा आंदोलन शुरू हो जाएगा। इसकी आग गांव-गांव तक फैलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद व अन्य नेता स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में सरदार भूपेंद्र सिंह, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed