{"_id":"6150c0ec8ebc3e0103696f35","slug":"agitaion-rspura-news-jmu24449824","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया
विज्ञापन
ऑल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस नेता केंद्र सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी करने पर धरने के दौरान
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। ऑल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। किसान कांग्रेस ने ने तीन कृषि बिल वापस करने की मांग को लेकर रविवार को गांव दबलैड में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। किसान एक वर्ष से सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इस दौरान किसान मारे भी गए। अगर सरकार ने जल्द से जल्द किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो किसान कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
राज्यसभा के पूर्व सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाने में विफल हो चुकी है। इस कारण इंसान की कमर टूट चुकी है। देश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। अब जनता बदलाव चाहती है। युवा कांग्रेस के ग्रामीण प्रधान नीरज चौधरी, कांग्रेेस सचिव जंग बहादुर ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में रिलांयस स्टोर खोल व्यापारी व छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है। पहले ही कोरोना के चलते कारोबार में मंदी का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में पार्षद द्वारका चौधरी, मोहन लाल कुंडल, हरबंश सिंह, दर्शन कुमार, कैप्टन अमरिंदर सिंह, शेर सिंह डॉक्टर मनोहर लाल, जोगिंदर सिंह, दर्शन लाल, शीला देवी, सत्या देवी, हरनेक सिंह परमजीत सिंह, काला सिंह आदि शामिल रहे।