{"_id":"60ce3fc78ebc3ec85e0d6c92","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2376919169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े स्टोन क्रेशर को खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़े स्टोन क्रेशर को खोलने की मांग
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव सलेहड़ में बसपा के बैनर तले सरकार के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। बसपा नेता तिलक राज की अगुवाई में कई ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भड़ास निकाली।
तिलक राज ने बताया कि करीब दो वर्ष से राज्य प्रशासन ने रेत बजरी ले जाने को वर्जित किया हुआ है। इससे ट्रैक्टर ट्राली के साथ काम करने वाले मजदूर बेकार हो चुके हैं। श्रीनगर में रेत बजरी के लाइसेंस दे दिए गए हैं, मगर यहां क्यों नहीं दिए गए। इससे पहले जब राज्य में स्थानीय सरकार होती थी तो भाजपा आए दिन जम्मू के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाती रहती थी। आज जम्मू के साथ इतना बड़ा भेदभाव हो रहा है फिर भाजपा नेता खामोश क्यों हैं। जबकि केंद्र में इनकी सरकार है। यहां भी उपराज्यपाल इन्हीं के हैं। फिर कश्मीर की बनिस्बत हम जम्मू वालों के साथ भेदभाव क्यों हो रहा है। यहां तक कि श्रीनगर में शराब की मात्र चार दुकानें हैं। जो अभी भी खुलने नहीं दी जा रहीं, जबकि जम्मू संभाग में धड़ाधड़ इन दुकानों को खोला जा रहा है।
हम पुर मांग करते हैं कि यहां के लोगों के साथ भेदभाव बंद करें और लोगों को भी रेत बजरी उठाने के लाइसेंस दिए जाएं, ताकि ट्रैक्टर ट्राली व उनके साथ काम करने वाले मजदूरों को रोजगार मिल सके।