{"_id":"60170ee58ebc3e32ef0ea0c1","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2281270133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे का अपमान करने वाले फर्जी किसानों के खिलाफ सख्ती से निपटे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे का अपमान करने वाले फर्जी किसानों के खिलाफ सख्ती से निपटे सरकार
शिवसेना जम्मू कशमीर डोगरा फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता द्वारा तिरंगे का अपमान करने पर विरोध- प्रद?
- फोटो : RSPURA
Link Copied
आरएस पुरा। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर शिवसेना जम्मू-कश्मीर तथा डोगरा फ्रंट की तरफ से रविवार को गांव गडली में तिरंगा रैली निकाली गई। फ्रंट के राज्य अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि तिरंगे का अपमान करने वाले किसान नहीं हो सकते। ऐसे में जिन भी देशद्रोही तत्वों ने ऐसा कार्य किया है उनसे सरकार सख्ती से निपटे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी तत्व देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनके यह मंसूबे देशभक्त किसान कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। जिनके खिलाफ सरकार को सख्ती अपनाने की जरूरत है। पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत का सीमावर्ती किसान पाकिस्तान के हर मंसूबे को नाकाम बनाने के लिए हर समय सीमा पर चट्टान की तरह खड़ा है, लेकिन किसानों के नाम पर कुछ लोग तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। इससे यह बात साबित होता है कि जो पूरी तरह से फर्जी हैं और देशद्रोही हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों के नाम पर कुछ राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं। जो अपना पूरी तरह से वजूद खो चुके हैं।
विज्ञापन
रैली में प्रेमपाल नायब सरपंच प्यारा लाल, पंच सत्या देवी, निर्मल कुमार, भारत भूषण ,रिंकू कुमार ,बीरबल, सुशील कुमार, लंबा राम व रामलाल सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।