{"_id":"5f74d1308ebc3e9be601f866","slug":"agitaion-jammu-news-jmu2198033124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक टू विलेज-3 का बहिष्कार करने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक टू विलेज-3 का बहिष्कार करने का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। पंचायत चकरोई अपर के सरपंच शाम लाल भगत ने प्रेसवार्ता कर सरकार द्वारा शुरू किए जाने वाले बैक टू विलेज-3 कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया। पत्रकारों से बातचीत में सरपंच ने कहा कि इससे पहले बैक टू विलेज कार्यक्त्रस्म हुए, लेकिन पंचायत की तरफ से नियुक्त अधिकारियों के समक्ष जितनी भी मांगे रखी गईं, उनमें से कोई भी पूरी नहीं हुई। इसके चलते पंचायत ने इस बार इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर सरकार सिर्फ सरपंचों-पंचों को गुमराह करने में लगी है। जबकि जमीनी सतह पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। सरपंचों-पंचों ने विचार विमर्श करने के बाद फैसला लिया है कि वे इस बार इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे और यह बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक पिछले प्लान में रखे विकास कार्य पूरे नहीं होते। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सिर्फ दावे किए जा रहे हैं कि पंचायतों को मजबूत किया जा रहा है, लेकिन जमीनी सतह पर पंचायतों को कोई भी फंड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस कार्यक्रम को लेकर गंभीर है तो सबसे पहले सरकार को पंचायतों में विकास कार्य कराने की जरूरत है। उसके बाद इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। इस अवसर पर पंचायत के अन्य पंच भी मौजूद थे।