फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

बीडीओ कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
विजयपुर। सरपंच रामपाल शर्मा, मोनी शर्मा, शिल्प दुबे आदि ने बैक टू विलेज कार्यक्रम के तीसरे चरण के बहिष्कार का एलान किया है। सरपंच शिल्पा दुबे, उप सरपंच सुखजिंद्र सिंह भोला व पंचों ने बुधवार को बीडीओ कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि यदि एक अक्तूबर तक उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो पंचायत कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायतों में पंचायत घर तक नहीं है। इसलिए आधे-अधूरे सीएफसी (सामुदायिक सुविधा केंद्र) में बैठकें की जा रही हैं। सीएफसी के लिए 14वें वित्त आयोग के तहत 3.71 लाख रुपये मंजूर हुए थे, लेकिन डेढ़ साल बाद भी इसका पैसा मंजूर नहीं हुआ है। उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। सरपंच ने बताया कि डेढ़ साल से वह उपायुक्त से लेकर एसीडी और डीपीओ, बीडीओ के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन फाइलों में ही काम चल रहा है, और जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि होने के नाते वह लोगों के सवालों के जवाब तक नहीं दे पाते हैं। इसलिए उनके पास सरकारी कार्यक्रम के बहिष्कार करने के अलावा कोई चारा नहीं है। योजना बनाने में भी भेदभाव किया जाता है और कहा कि योजना कुछ बनाई जाती है और सभी पंचों की मौजूदगी में बनाए गए प्लान को रद्द कर दिया जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि पंचों सरपंचों की परेशानियों को देखते हुए इस ओर ध्यान दिया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों की परेशानियों का हल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed