फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

दलित युवती की हत्या व दुष्कर्म पर रोष जताया

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा में हाथरस में युवती के साथ हुई वारदात के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
आरएस पुरा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में नाबालिग से गैंगरेप व हत्या के मामले को लेकर
विज्ञापन

गांव स्लैड़ में युवा शक्ति व दलित समाज ने नारेबाजी करते हुए रोष जताया। पूर्व सरपंच तिलक राज की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
तिलक राज ने कहा कि जो कुछ भी हाथरस में हुआ, उसके लिए वहां की सरकार जिम्मेदार है। एक दलित युवती के साथ गैंग रेप होता और उसके बाद उसकी हत्या भी कर दी जाती। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय रात में उसका दाह संस्कार कर देती है। राज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में चल रही उत्तर प्रदेश सरकार में दलित समाज सुरक्षित नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता तो ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करती। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के साथ जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इसमें और देरी की गई तो उनकी संस्था की ओर से इसके विरोध में आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन में कपूर चंद, सुरजीत कुमार, सुशील
कुमार, मक्खन लाल आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed