फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पंचायत के फंड का दुरुपयोग, पैंथर्स ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा। पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंचायत फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक मीरां साहिब की पंचायत जिंदड़ मेहलु के लोगों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व वरिष्ठ नेता शाम गोरखा ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पंचायत फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्लान में जो विकास कार्य रखे उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत में विकास कार्य कराए जाने के लिए 14 एफसी फंड के अंतर्गत 31 लाख रुपये के कार्य रखे गए। जनता द्वारा चुने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आम जनता को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। उन क्षेत्रों को नजर अंदाज किया जा रहा है जो विकास से काफी अछूते हैं और उनकी तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया है। पैंथर्स नेता ने कहा कि सरपंच द्वारा मनमानी की जा रही है। पंचायत में कुछ ऐसी गलियां हैं जिनकी हालत काफी खराब है, लेकिन उनको पक्का करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरपंच द्वारा मनमानी बंद नहीं की गई तो पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द जिलाधीश जम्मू से भी मिलेगा और इस समस्या के बारे में उन्हें जानकारी देेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत का कार्य करने वाले लोगों को भी जल्द से जल्द बकाया राशि मिलनी चाहिए। इस अवसर पर पैंथर्स पार्टी कार्यकर्ताओं सहित गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed