फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा। बिजली की जबरदस्त कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को गांव स्लैड़ के ग्रामीणों ने रोष जताया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। गांव में महज चार से पांच घंटे की बिजली मिलने से हाहाकार मचा है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण सरपंच दर्शना देवी, पंच बलवीर कुमार, पूर्व सरपंच तिलक राज, कृष्ण लाल, राजवीर सिहं, बिशनदास, कीमती लाल आदि ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनके गांव की बिजली व्यवस्था को सुचारु नहीं की गई तो वो आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। गांव स्लैड के ग्रामीणों के मुताबिक उनके गांव में वर्षों पहले तारें डाली गई थीं। आज वह जर्जर हो चुकी हैं। थोड़ी ही देर बिजली चलती है और कमजोर तार टूट जाती है। इसके अलावा बिजली कटौती के चलते जीना मुहाल है। गांव में बिजली रात में दो बजे आती है तो सुबह पांच-छह बजे तक बंद हो जाती है। इसके बाद दिन में कब बिजली आएगी और कब बंद होगी। इसका पता नहीं चल पाता है। लोगों के बिजली उपकरण शोपीस बने हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति करने की मांग की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर विभाग ने विचार नहीं किया तो विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। रोष जता रहे ग्रामीणों ने गांव बिजली विभाग संबंधित जेई पर भी गांव कि बिजली व्यवस्था कि अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने विभाग अधिकारियों से जेई को जहां से हटाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed