{"_id":"5f2d99a28ebc3e3cd10877a6","slug":"agitaion-jammu-news-jmu216059966","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने किया तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने किया तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
तहसील कार्यालय के पास सड़क मार्ग बन्द कर प्रदर्शन करते युबा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के समय पर कार्यालय न आने के विरोध में सड़क मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की। मोर्चा प्रधान सचिन शर्मा की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन में सदस्यों सहित अन्य लोगों ने भी नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तहसीलदार माजिद चौधरी समय पर कार्यालय नहीं आते हैं, जिससे तहसील संबंधी कार्य कराने आए लोग पूरे दिन इंतजार करते रहते हैं। इससे न के वल उनका काम प्रभावित हो रहा है बल्कि समय की भी बर्बादी होती है। वहीं ऑनलाइन डोमिसाइल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करते हुए कहा कि अरनिया प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हैं, इसके बाद अगर हमारी मांग को पूरा व त्रुटियों को दूर नहीं किया गया तो हम सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
इसी बीच सड़क मार्ग बंद व विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवाओं को आश्वासन देकर प्रदर्शन को बंद कराया। तहसीलदार मजीद चौधरी ने कहा कि कोरोना के चलते आपसी दूरी व ज्यादा भीड़ का ख्याल रखना भी जरूरी है। इसी के चलते थोड़ा व्यस्त भी रहा, मगर देरी से आने के बाद भी मैंने किसी को भी बिना कार्य के नहीं भेजा। भले ही इसके लिए मुझे वापसी में देरी हो जाए।
विज्ञापन
वहीं ऑनलाइन डोमिसाइल प्रक्रिया में काफी तेजी बरती जा रही है। इसके बावजूद भी इसकी गति को और बढ़ाया जाएगा ताकि खासतौर से युवाओं को कोई दिक्कत न आए।