फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पूर्व मंत्री को समर्थकों के साथ लिया हिरासत में

विज्ञापन
agitaion
थाना प्रभारी आरएस पुरा से बात करते हुए पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम l
आरएस पुरा। कस्बे में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम को समर्थकों के साथ मंदिर में पूजा करने पर जाते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं। ऐसे में उन्हें मंदिर में पूजा करने के लिए रोका जाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओर अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास किया जा रहा है और दूसरी और कांग्रेसियों को परेशान किया जा रहा है ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में अलोकतांत्रिक ढंग से भाजपा की ओर से दूसरी पार्टी के दलों की अनदेखी की जा रही है। जो देश के लिए ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के समर्थकों के साथ मिठाई व फूल माला लेकर कस्बे के हनुमान मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। आरएस पुरा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूर्व मंत्री सहित उनके साथियों की हिरासत में लिए जाने के बाद दोपहर में जमानत पर रिहा किया गया। आरएस पुरा पुलिस द्वारा पैंथर्स पार्टी के नेता शाम गोरखा को भी हिरासत में लिया गया और जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

फोटो
-----------------
कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
विजयपुर। कांग्रेस नेता एवं पार्षद राजन शर्मा की देखरेख में बुधवार को विजयपुर बाजार में रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राजन शर्मा ने कहा कि आज के दिन को हम काला दिवस मना रहे हैं। यह इसलिए कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, लेकिन गरीब जनता भुखमरी की शिकार है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को जूटी का दर्जा तो दिया गया है उसके बावजूद भी तीन टोल प्लाजा चल रहे हैं। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी लोगों के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं और मारपीट रहे हैं। यह कैसी सरकार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed