{"_id":"5f04ba7e8ebc3e4342527944","slug":"agitaion-jammu-news-jmu2138159115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परगवालवासी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परगवालवासी बेहाल
विज्ञापन
गुडा सलाथिया में बिजली पानी की किल्लत को लेकर बैठक करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। क्षेत्र में पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परगवाल के लोग बेहाल हैं। इससे लोगों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग पुराने ढांचे पर काम चला रखा है। इस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
स्थानीय निवासी जगदीश सिंह ने कहा कि लो वोल्टेज से उनके घरों में लगे पंखे और कूलर नहीं चल पा रहे हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों का गर्मी से बुरा हाल है। बिजली कटौती की मार सबसे ज्यादा सरहदी किसानों पर पड़ रही है। क्योंकि उनकी बहुत सारी फसल वाटर पंपों के पानी पर निर्भर है। दूसरी लो वोल्टेज से उनके खेतों में लगे पंप सेट नहीं चल पा रहे हैं। इससे उनकी धान की फसल प्रभावित हो रही है। गांव रंगपुर निवासी राकेश सिंह ने कहा कि एक तो बिजली विभाग बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। जब कभी आपूर्ति होती भी है तो लो वोल्टेज से उनके घरों में लगे इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिसको लेकर वह काफी परेशान हैं। उन्होंने बिजली विभाग से कोई स्थायी हल करने की अपील की जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिले।
-------------
गर्मी और उमस के बीच रुला रही बिजली
सांबा। भीषण गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। इस बीच बिजली की कटौती से लोगों को एक साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार कि हर माह बिजली के बिल जमा कराने के बावजूद भी उन्हें बिजली की सुचारु नहीं मिल रही है। सारा दिन बिजली का आना जाना लगा रहता है। कब आती है कब जाती है कोई पता ही नहीं चल रहा है। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग उठाई है कि उन्हें बिजली की सुचारु आपूर्ति की जाए ताकि गर्मी के चलते उन्हें परेशानी न उठानी पडे़। संवाद
विज्ञापन
-------------
बडूई गांव में एक माह से बिजली ठप
अखनूर। कस्बे से मात्र 10 किलोमीटर दूरी बडूई गांव है। इस गांव में एक माह से बिजली गुल है । बिजली विभाग ने उस गांव को प्रयोगशाला समझ रखा है। गांव में एक माह से तीन ट्रांसफार्मर लगाए तीनों खराब हैं। ग्रामीणों को गर्मी में बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। न ही बिजली विभाग और न ही राजनितिक का और न ही पंचों सरपंचों का ध्यान इस समस्या की ओर जा रहा है। बडूई गांव के लोगों में भारी रोष है। उस गांव के बसनीक, शुभाष चंद्र, सुरेश शर्मा और अजीत कुमार ने बताया एक माह में तीन बार ट्रांसफार्मर जल जाने पर गर्मी के मारे पूरे गांव के लोगों का बुरा हाल है। बच्चे और बुजुर्ग गर्मी से तड़प रहे हैं। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ही तीसरा ट्रांसफार्मर जला है जो अभी तक नहीं लगाया। अब अंधेरे में ही समय गुजराना पड़ रहा है।
---------------
फोटो
एक्सईएन से की बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। पंचायत गरवाल के सरपंच मोनी शर्मा, भाजपा नेता अमित दुबे की देखरेख में मंगलवार को क्षेत्र के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के एक्सईएन से मिला।सरपंच मोनी शर्मा ने बताया कि कमाला, दवुज, राडी, नजवाल आदि गांव में काफी समय से बिजली की जबरदस्त कटौती चल रही है। लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि वहां न तो बिजली का आने का समय है और न ही जाने का। इस कारण बुजुर्ग, बच्चे, विद्यार्थी आदि को परेशानी हो रही है। खासकर इस भीषण गर्मी के कारण लोगों को कई तरह की परेशानी सामने आ रही है। क्योंकि जब कुछ विद्यार्थी पढ़ते हैं तो बिजली चली जाती है। उनको भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बिजली कटौती की समस्या हल नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा। इन सब परेशानियों को सुनने के बाद बिजली विभाग के एक्सईएन नरोत्तम कुमार ने इन लोगों को आश्वासन दिया कि बिजली कटौती की परेशानी को जल्द हल कर दिया जाएगा।
इस मौके पर सरपंच सुभाष चंद्र, पंच रामपाल, प्रीतम, साहिल, राम जी, मोनी शर्मा, तीर्थ राम, दीपक शर्मा, कस्तूरी लाल, सुरेंद्र शर्मा, हेमराज, जुगल शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
-----------------
फोटो
बिजली-पानी में सुधार नहीं हुआ तो जाम करेंगे राजमार्ग
विजयपुर। गुड़ा सलाथिया के समाजसेवी पंकज सलाथिया की देखरेख में मंगलवार को शिव मंदिर में बैठक हुई। लोगों ने बताया कि गांव गुड़ा सलाथिया में दो माह से बिजली और पानी की किल्लत चल रही है। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन दिन के अंदर मसला बिजली और पानी का हल नहीं किया गया तो बिजली विभाग और जल शक्ति विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया जाएगा। क्योंकि दो माह से बिजली की कटौती चल रही है। पानी की किल्लत बनी हुई है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इस मौके पर विशंभर सिंह, अवतार सिंह, बंटू सलाथिया, मुन्नी मास्टर, हरजिंदर सिंह, आशा सिंह रघुराज सलाथिया, विक्की सलाथिया, शेखर सलाथिया, मंगा सलाथिया आदि मौजूद थे। संवाद