फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी पर माकपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
मीरा साहिब में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता पेट्रोल व डीजल के दाम में की गई बढ़ो?
मीरां साहिब। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से मीरां साहिब में पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। माकपा नेता किशोर कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार कई दिनों से डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। जो असहनीय हो रही है। डीजल के दाम में की गई बढ़ोतरी से किसान सहित आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, नहीं तो कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। बाबा राम ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान व मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों पर महंगाई से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान माकपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
पेट्रोल-डीलज की बढ़ी कीमतें कम की जाएं
विजयपुर। कांग्रेस नेता एवं पार्षद राजन शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल और डीजल के दाम तत्काल कम किए जाएं। क्योंकि इससे हर वर्ग परेशान हो गया है। जैसे डीजल महंगा होगा तो उसके साथ-साथ हर चीज महंगी हो जाएगी और डीजल के बढ़ते दाम का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, जोगिंदर पाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed