आरएस पुरा। खोड़, धोओनिया, कोठे आदि क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को नहरी पानी की आपूर्ति न होने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसान तरलोक सिंह, समरेश कुमार, हरि सिंह, गुरदीप सिंह, पम्मा कुमार का कहना है कि पहले ही किसानों को फसलें खराब होने पर मार सहनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि हालत यह है कि अब नहर विभाग की ओर से क्षेत्र की माइनर नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा, जिसके चलते सब्जियों और मवेशियों का चारा आदि सूखने की कगार पर है। किसानों ने कहा कि उनकी दिक्कतों का समाधान किया जाए। हर वर्ष 13 अप्रैल को नहरों में पानी छोड़ दिया जाता है, लेकिन इस बार अप्रैल माह खत्म होने पर है, लेकिन अभी तक नहर में पानी सुचारुनहीं किया गया है।