फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल जारी

विज्ञापन
agitaion
नौशेरा में पीएचई के अस्थायी कर्मी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।
सुंदरबनी । पीएचई विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने स्थायी करने की मांग को लेकर रविवार को भी काम छोड़ हड़ताल जारी रखी। वह पांच वर्ष से बकाया वेतन मांग करने के साथ ही स्थायी करने की भी मांग कर रहे हैं। हड़ताल के कारण सुंदरबनी नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों को पानी के लिए प्राकृृतिक जलस्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ लोग पानी के लिए निजी वाहनों पर नगर से बाहर के प्राकृृतिक जलस्रोतों से पानी ला रहे हैं। लोगों के पास कुछ दिन के लिए पानी के टैंक भरे हुए हैं, लेकिन अगर हड़ताल और आगे बढ़ती है तो पानी के लिए सुंदरबनी नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाहाकार मच जाएगा। इस संबंध में पीएचई के सीपी कर्मचारी संघ के तहसील प्रधान प्रेम कुमार ने कहा कि तीन दिन से कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर संजीदा नहीं है, लेकिन अब कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं और जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं हड़ताल जारी रहेगी और स्थायी कर्मचारियों को भी पानी की आपूर्ति नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन

-----
पीएचई कर्मियों की हड़ताल के चलते पेयजल किल्लत से हाहाकार
राजोरी। तीन दिन से चल रही पीएचई के अस्थायी कर्मचारी, नीड बेस्ड वर्कर्स की हड़ताल के कारण शहर के साथ ही अन्य इलाकों में पेयजल किल्लत के लिए हाहाकार है। पीएचई के अस्थायी कर्मचारी बकाया वेतन और स्थायी करने की मांग को लेकर काम छोड़ हड़ताल पर हैं और लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तीन दिन से पानी न आने से लोगों के कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ऐसा ही हाल जिले के अन्य इलाकों में भी है। लोगों ने सरकार और पीएचई विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द हड़ताल पर गए कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें ताकि सप्लाई बहाल हो सकें।

------
फोटो
पेयजल के लिए मचा हाहाकार
नौशेरा। पीएचई एंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले शुरू हुई अस्थायी कर्मियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन जारी रही। पीएचई अस्थाई कर्मियों की हड़ताल का असर पेयजल आपूर्ति पर दिखने लगा है। लोगों में पानी के लिए हाहाकर मच गया है। फ्रंट के प्रधान चैन कुमार शर्मा , सुभाष कुमार, पुष्कर राज शर्मा, खालिक मिर्जा, राकेश कुमार, अशोक शर्मा आदि ने कहा कि कर्मियों को बकाया वेतन जल्द दिया जाए, सरकार की अनदेखी को सहन नहीं किया जाएगा। मात्र आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। सरकार ने जल्द से जल्द हमारी मांगें पूरी न की, तो परिवार सहित सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन में विकास शर्मा, विनोद कुमार शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed