फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

‘मन की बात’ से मेटाडोर मालिकों ने पीएम को भेजा संदेश

विज्ञापन
agitaion
agitaion - फोटो : SAMBA
विजयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 दिसंबर को रेडियो पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव मांगे गए हैं। इस संबंध में जम्मू क्षेत्र के मेटाडोर मालिकों और गणमान्य लोग फोन और नमो एप से संदेश भेज रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र की चल रही परेशानियों से भाजपा नेताओं को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण हम लोगों ने मन की बात के माध्यम से परेशानी बता रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हमारी सुनवाई जरूर होगी और हमारी परेशानियों का भी हल होगा। देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो मन की बात से देश के लोगों की परेशानी हल कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि जम्मू के राष्ट्रीय राजमार्ग सरोर टोल प्लाजा पर लगने वाले टोल टैक्स से हर वर्ग परेशान है। हर रोज कहीं न कहीं धरना प्रदर्शन हो रहा है। बुधवार को दूसरे दिन भी मेटाडोर बंद रही। यात्री परेशान हो रहे हैं और टोल प्लाजा बंद करने की मांग कर रहे हैं। गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री को टोल प्लाजा हटाने के सुझाव दिए हैं। इनका कहना था कि जब से टोल प्लाजा बना है तब से विपक्षी पार्टियों, समाज सेवक और गणमान्य लोग इसका लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन मौजूद सरकार और भाजपा के पूर्व मंत्री, सांसद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिस कारण लोगों में इनके खिलाफ भारी रोष चल रहा है और रूट पर चलने वाली बसों, मेटाडोर के मालिक और अन्य वर्ग काफी परेशान हैं। वहीं अन्य राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी इस टोल टैक्स से परेशानी हो रही है। इस कारण राज्य में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या भी कम हो रही है और राज्य में बेरोजगारी भी बढ़ रही है। राज्य में मौजूद भाजपा नेताओं और सांसदों के खिलाफ भी गुस्सा बढ़ रहा है। क्योंकि जम्मू क्षेत्र की जनता ने इन लोगों को अपनी सुविधाओं के लिए वोट दिऐ थे और विजयी बनाया। मगर लोगों को सुविधा तो नहीं मिली उल्टा टोल टैक्स दे दिया, जिस कारण हर वर्ग की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed