{"_id":"634db960bf0b6d3101435d28","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu270429625","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान में बीयर की बिक्री के आदेश के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान में बीयर की बिक्री के आदेश के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। प्रदेश सरकार की तरफ से किराना की दुकान में बीयर की ब्रिकी के आदेश के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस आदेश आदेश को तुरंत वापस लिया जाए। इससे नशे के धंधे को और अधिक फल फूलने का मौका मिलेगा।
सोमवार को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कुलदीप शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में रोष रैली निकाली। जो विभिन्न बाजारों से होती हुई मेन चौक में प्रदेश शासन के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग की कि किराना की दुकान में बियर की बिक्री के आदेश को रद्द किया जाए। कुलदीप शर्मा ने कहा कि शासन के इस आदेश से प्रदेश में नशाखोरी में बढ़ोतरी होगी। युवाओं में शराब की लत बढ़ेगी। दूसरी तरफ आपराधिक वारदातों में भी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि अनुच्छेद 370 तोड़ने के बाद बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। केंद्र सरकार का प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की तरफ ध्यान नहीं है। इस आदेश से अभिभावकों में भी काफी रोष है।
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि गरीब और आम लोगों को भटकना पड़ रहा है, मगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, जबकि कश्मीर घाटी में लक्षित हत्याएं हो रही हैं। सरकार को चाहिए कि ऐसी देश विरोधी ताकतों को कुचला जाए। प्रदर्शन में ब्लॉक प्रधान मोहन लाल, देवराज, दर्शन कुमार सहित अन्य शामिल रहे।