फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

अवैध खनन : प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
अवैध खनन को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव बरडोह के मनावर तवी में एक साल से चल रहा खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गांव बरडोह के लोगों ने मनावर तवी से हो रहे खनन को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें कि बरसात के चलते पूरे देश के सरकार द्वारा आवंटित ब्लॉक बंद कर दिए हैं, लेकिन खनन माफिया के हाथ सरकार से भी ऊपर हैं, और क्षेत्र से खनन धड़ल्ले से जारी है। अगर बरडोह के लोग इसके खिलाफ बोलते हैं तो लोगो को खनन माफिया द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें खनन माफिया से जान का खतरा है। प्रशासन लोगों का साथ देने के बजाय खनन माफिया का साथ देते हुए लोगों पर झूठी एफआईआर लगाई गई है। ताकि लोगों की आवाज को दबाया जा सके, लेकिन माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभाग अवैध खनन माफिया पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी जानबूझकर अवैध खनन को रोकना नहीं चाहते हैं। लोगों ने उपराज्यपाल से अनुरोध किया है कि खनन माफिया और जिन अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन चल रहा है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अन्यथा गांव के लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सुरेश शर्मा, पूरण चंद, कृष्ण लाल, पंच रवि कुमार, लंबरदार बरडोह संसार चंद, जयपाल, राकेश कुमार, देवी दयाल, पूर्व लेक्चरर तीर्थ राम, ज्ञान चंद, बिशंबर दास, रोशन लाल, रोशन लाल और अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed