फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग

विज्ञापन
agitaion
अखनूर में महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
अखनूर। महाराजा हरि सिंह कोआर्डिनेशन कमेटी ने 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को फव्वारा चौक में प्रदर्शन किया। मांग की कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन

युवा राजपूत सभा अध्यक्ष राजन सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेक ऐतिहासिक कार्य के अलावा विभिन्न सुधार किए, जिससे आज हम भारतीय हैं, सिर्फ महाराजा हरि सिंह के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य कभी भी ब्रिटिश शासन के अधीन नहीं था, लेकिन फिर भी महाराजा हरि सिंह ने लंदन में गोलमेज सम्मेलन में भारत की स्वतंत्रता के बारे में बात की, जिस पर ब्रिटिश साम्राज्य के स्तंभों को हिला दिया। इसी कारण महाराजा हरि सिंह के खिलाफ साजिश शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप महाराजा हरि सिंह को 1947 में अपना साम्राज्य छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह रक्षा समिति ने उपराज्यपाल से मांग की है कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए और जम्मू के लोगों की भावनाओं का सम्मान करें।
विज्ञापन

प्रदर्शन में करणी सेना के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, छंब रूट बस यूनियन के अध्यक्ष, भारत भूषण, सोनी मन्हास, रितेश गुप्ता, दिग्विजय जमवाल, बरिंदर प्रताप, पवन चिब, सौरव जमवाल, शुभम चिब, राघव सिंह, विश्व प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, युवराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed