फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
agitaion
अखनूर। भाजपा अखनूर मंडल अध्यक्ष शाम सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पश्चिम तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजीव शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, लूट और राज्य में भाजपा कार्यालयों पर हमले करा रही हैं, जिसके चलते यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सोभा राम, राजित शर्मा, शाम शर्मा, विजय खजूरिया, आशीष शर्मा, तरसेम सिंह, लाल चंद, देव राज भगत, किशोरी लाल, कुलदीप सिंह, गौरव भाटिया एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अखनूर इकाई अध्यक्ष जगदीश भगत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है। उनकी दुकानें व घर जलाए जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस को ऐसी हरकत से बाज आना चाहिए। प्रदर्शन में सुरेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, अनु राजपूत, सोनिया वर्मा, अजय सिंह, केडी शर्मा, बिशन लाल, जुगल डोगरा, प्रदीप चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता बनर्जी के खिलाफ की नारेबाजी
ज्यौड़ियां। खौड़ भाजपा की तरफ से बुधवार को पार्षद दीपक सिंह भाऊ के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई, और टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए हमलों की निंदा की गई। ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लगाए गए। संवाद
भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी के खिलाफ सड़क पर उतरे
आरएस पुरा। कस्बे में सुचेतगढ़ भाजपा कार्यालय में पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हमलों के विरोध में बुधवार को आरएस पुरा इकाई के सदस्यों ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हाथों कई प्रकार की तख्तियां लिए हुए थे। पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर जल्द भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले बंद नहीं हुए तो पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस दौरान जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी सहित पार्टी के कई नेता व मौजूद रहे। संवाद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांबा व घगवाल में किया प्रदर्शन
सांबा (घगवाल)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भड़की हिंसा के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांबा जिला मुख्यालय में जिला प्रधान अमर सिंह की देखरेख में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विकास संबयाल के साथ अन्य कार्यकर्ता भी रहे। उधर घगवाल की भाजपा मंडल इकाई की ओर से प्रदर्शन किया गया। इसमें मंडल प्रधान कुलभूषण जसरोटिया, रछपाल वर्मा, डीडीसी के सदस्य सुरेश कुमार के अतिरिक्त अन्य सदस्य भी शामिल थे। उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की भी मांग उठाई। संवाद
पूर्व विधायक के नेतृत्व में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन
बिश्नाह। पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कहा गया गया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है वह निंदनीय है। प्रदर्शन में टीएमसी के खिलाफ नारेबाजी की गई।
पूर्व विधायक ने कहा कि यह हमला ममता बनर्जी के इशारे पर किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन में बीडीसी प्रधान सुरजीत कुमार, प्रेमपाल शर्मा, पार्षद जय भारती, अजय मेहरा, कुलदीप सोढ़ी शामिल रहे। संवाद

दूसरी तरफ मंडल प्रधान गगन भाटिया के नेतृत्व में भी बंगाल में घटना के विरोध में नारेबाजी की गई। इस मौके पर डीडीसी ब्लॉक प्रधान धर्मेंद्र कुमार, नारायण दत्त शर्मा, राजन शर्मा, सतीश भारती, सुरजीत सिंह, विशन चौधरी, अनिल गुप्ता, साहिल गुप्ता, कपिल महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed