फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agencies should work in coordination, strong strategy against terror is necessary, DGP Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः समन्वय से काम करती रहें एजेंसियां, आतंक के खिलाफ मजबूत रणनीति जरूरी- डीजीपी

Thu, 05 Dec 2019 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Dec 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Agencies should work in coordination, strong strategy against terror is necessary, DGP Jammu Kashmir
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला, फाइल

कश्मीर में आतंकी वारदातों और गतिविधियों में कमी दर्ज की गई है। ऐसा इसलिए संभव हुआ है, क्योंकि सभी सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर काम किया है। इसी तरह से सभी एजेंसियां मिलकर काम करें। यह बात जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कुपवाड़ा जिला का दौरा कर पुलिस अधिकारियों से बैठक के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वाले तत्वों पर नजर रखने के लिए यह रणनीति बरकरार रखनी होगी। बॉर्डर पर जवान अलर्ट हैं और आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए बेहद मजबूत रणनीति बनानी होगी। सभी एजेंसियां आपस में खुफिया इनपुट साझा करें। इससे आतंकियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


370 के बाद बड़ी चुनौती थी कानून व्यवस्था

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती थी। जिसको बहुत से अच्छे से पार किया गया है। सभी एजेंसियों ने मिलकर इसमें योगदान दिया। अनुशासन से हर एक स्थिति से निपटा गया। सभी एजेंसियों को आपस में तालमेल बनाकर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed