फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agencies got inputs of terror attacks on power projects

एजेंसियों को मिले इनपुट, कश्मीर में आतंकी निशाने पर हैं सैन्य शिविर और बिजली परियोजनाएं

Fri, 09 Jun 2017 12:57 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 09 Jun 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
agencies got inputs of terror attacks on power projects
आतंकी घुसपैठ की कोशिश - फोटो : demo

रियासत में सैन्य शिविरों और बिजली प्रोजेक्टों पर फिदायीन हमले का खतरा मंडरा रहा है। लश्कर-ए-तैयबा ने फिर से उत्तरी कश्मीर में अपनी पैठ बना ली है। उत्तरी कश्मीर में पाकिस्तान के लगभग 100 प्रशिक्षित आतंकी हैं, जिनमें चार ग्रुप को फिदायीन दस्ता माना गया है। इन चार ग्रुपों में 16 आतंकी हैं।

विज्ञापन


नियंत्रण रेखा के उस पार से लश्कर के फिदायीन दस्तों की घुसपैठ की कोशिशें भी लगातार जारी हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि बांदीपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला नाकाम कर दिए जाने के बाद आतंकी संगठन बड़े हमले की रणनीति पर काम कर रहा है। इस बाबत रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


सीजफायर उल्लंघन की आड़ में पीओके से 20 आतंकी पिछले दिनों घुसपैठ में सफल रहे हैं। इससे सुरक्षा बलों की चुनौती बढ़ गई है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की बातचीत के कुछ फोन रिकार्ड किए गए हैं। कुछ संदेशों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लश्कर-ए-तैयबा कश्मीर में बिजली प्रोजेक्टों और जम्मू में सैन्य शिविरों पर हमले की तैयारी कर रहा है। उड़ी में बिजली प्रोजेक्ट पर हमले की साजिश के इनपुट मिलने के बाद सीआईएसएफ ने रेड अलर्ट जारी कर सुरक्षा बढ़ा दी है। नब्बे के दशक के बाद आतंकी संगठन ने डोडा और किश्तवाड़ के इलाकों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज की है। इस बाबत चिनाब घाटी के बिजली प्रोजेक्टों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

बार्डर के इलाकों में नालों से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका

agencies got inputs of terror attacks on power projects
आतंकी घुसपैठ की कोशिश - फोटो : Demo Photo

पाकिस्तान की ओर से हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा से ही सीजफायर के उल्लंघन और घुसपैठ की कोशिशें हुईं हैं। इन मामलों में बार्डर फिलहाल शांत है, लेकिन ताजा इनपुट के मुताबिक जम्मू संभाग के कठुआ और सांबा के इलाकों में नालों के माध्यम से आतंकियों की घुसपैठ हो सकती है।

इस आशय के इनपुट के बाद कठुआ से जम्मू तक के सभी सैन्य शिविरों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। जिन सैन्य शिविरों की चहारदीवारी कम ऊंची है, उसे और ऊंचा कर कंटीले तार लगाए जा रहे हैं। 

आतंकी घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील हैं पुंछ और उड़ी

agencies got inputs of terror attacks on power projects
आतंकी घुसपैठ की कोशिश - फोटो : File Photo

सेना ने कश्मीर में उड़ी और पुंछ को आतंकियों की घुसपैठ के लिए बेहद संवेदनशील माना है। इस बाबत नियंत्रण रेखा पर इजरायली उपकरणों से निगरानी बढ़ाई गई है। नाइट जिन कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है।

पाकिस्तान सेना अब रुक-रुक कर पेट्रोलिंग कर रही है। पहले गश्त करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों की संख्या कम होती थी लेकिन अब इसमें एक काफिले में जवान होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed