फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agencies clearance to assembly election in jammu kashmir

रियासत में विधानसभा चुनाव को हरी झंडी

Sat, 11 Oct 2014 08:35 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
agencies clearance to assembly election in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर गुप्तचर एजेंसियों ने हरी झंडी दे दी है। माना जा रहा है कि रियासत के सियासी दलों की इच्छा और गुप्तचर एजेंसियों की हरी झंडी के बाद चुनाव आयोग 20 अक्तूबर तक चुनाव पर घोषणा कर सकता है। दिसंबर महीने में विधानसभा चुनाव संभव हो सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी के रियासत के तीन दिवसीय दौरे के दौरान नेकां को छोड़ अन्य सभी प्रमुख दल पीडीपी, भाजपा, कांग्रेस के समय पर चुनाव कराने के पक्ष में हामी भरने के बाद खुफिया एजेंसियों ने भी चुनाव समय पर करवाने को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

रियासती सियासी दलों ने भी कमर कसी

agencies clearance to assembly election in jammu kashmir

चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी के जम्मू कश्मीर के दौरे पर अपनी रिपोर्ट को मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत को सौंपने की सूचना है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग बीस अक्तूबर तक जम्मू कश्मीर के चुनाव पर फैसला ले लेगा। सियासी दलों ने भी विधानसभा चुनाव समय पर होने के संकेत के बीच अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास कार्य को चुनाव के साथ जारी रखने की योजना प्रशासनिक स्तर पर बनना शुरू हो चुकी है। हालांकि चुनाव आयोग के फैसले के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed