{"_id":"5909e9924f1c1b0646441a02","slug":"again-ceasefire-violation-on-loc-in-poonch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक ने LoC पर फिर अग्रिम पोस्टों को बनाया निशाना, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने LoC पर फिर अग्रिम पोस्टों को बनाया निशाना, ग्रामीणों में दहशत
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Wed, 03 May 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैट एक्शन को अंजाम देने के दो दिन बाद बुधवार को तड़के एक बार फिर पाक सेना ने एलओसी पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया। पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर और राजोरी जिले के लाम सेक्टर में पाक सेना ने भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए यूनिवर्सल मशीनगनों और मोर्टारों से गोलाबारी की।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 2:40 बजे पुंछ जिले की मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर के बलनोई क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना की 20 कुमाऊं रेजीमेंट, सीमा सुरक्षा बल की 200वीं वाहिनी और आठ मराठालाई की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए पाक सेना की 647 मुजाहिद्दीन रेजीमेंट ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पहले यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलियां बरसानी शुरू की।
कुछ देर बाद पाक सेना ने मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इस पर तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल ने भी जवाबी गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी सुबह करीब 6:20 बजे उजाला होने तक रुक-रुक कर जारी रही।
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर होने वाली इस गोलाबारी की आवाज करीब सात किलोमीटर दूर स्थित मनकोट, घानी, नाड़बलनोई आदि गांवों तक सुनाई दे रही थी। इससे सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

बैट हमले में दो जवान हुए थे शहीद
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह 10:45 बजे राजोरी जिले के नौशेरा क्षेत्र के लाम सेक्टर में बडमोड़ा, त्रियोट और पलासी पोस्ट को निशाना बनाकर छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी की। दोनों तरफ से करीब 45 मिनट तक रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही। 11:30 बजे के करीब गोलाबारी रुक गई।
सोमवार की सुबह 8:25 बजे पाक सेना की बैट टीम ने कृष्णा घाटी सेक्टर में हमला कर दो जवानों को शहीद कर दिया था। शहीदों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था। एक जवान घायल भी हुआ था। इसके बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।