फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   again ceasefire violation on loc in poonch

पाक ने LoC पर फिर अग्रिम पोस्टों को बनाया निशाना, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 03 May 2017 08:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Wed, 03 May 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
again ceasefire violation on loc in poonch
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
बैट एक्शन को अंजाम देने के दो दिन बाद बुधवार को तड़के एक बार फिर पाक सेना ने एलओसी पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया। पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर और राजोरी जिले के लाम सेक्टर में पाक सेना ने भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए यूनिवर्सल मशीनगनों और मोर्टारों से गोलाबारी की।
विज्ञापन


भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 2:40 बजे पुंछ जिले की मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर के बलनोई क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना की 20 कुमाऊं रेजीमेंट, सीमा सुरक्षा बल की 200वीं वाहिनी और आठ मराठालाई की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए पाक सेना की 647 मुजाहिद्दीन रेजीमेंट ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पहले यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलियां बरसानी शुरू की।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पाक सेना ने मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इस पर तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल ने भी जवाबी गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी सुबह करीब 6:20 बजे उजाला होने तक रुक-रुक कर जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा पर होने वाली इस गोलाबारी की आवाज करीब सात किलोमीटर दूर स्थित मनकोट, घानी, नाड़बलनोई आदि गांवों तक सुनाई दे रही थी। इससे सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

​बैट हमले में दो जवान हुए थे शहीद

again ceasefire violation on loc in poonch
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह 10:45 बजे राजोरी जिले के नौशेरा क्षेत्र के लाम सेक्टर में बडमोड़ा, त्रियोट और पलासी पोस्ट को निशाना बनाकर छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी की। दोनों तरफ से करीब 45 मिनट तक रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही। 11:30 बजे के करीब गोलाबारी रुक गई।

सोमवार की सुबह 8:25 बजे पाक सेना की बैट टीम ने कृष्णा घाटी सेक्टर में हमला कर दो जवानों को शहीद कर दिया था। शहीदों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था। एक जवान घायल भी हुआ था। इसके बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed