फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   afzal guru son galib afzal guru passed 12th exam jkbose

आतंकी अफजल गुरु के बेटे गालिब ने डिस्टिन्कशन के साथ पास की 12वीं की परीक्षा

Thu, 11 Jan 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 11 Jan 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
afzal guru son galib afzal guru passed 12th exam jkbose
- फोटो : file photo

गुरुवार सुबह जम्मू एंड कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा नतीजों को जारी कर दिया। इस परीक्षा में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के बेटे गालिब अफजल गुरु ने हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा को डिस्टिन्कशन के साथ पास कर घाटी के साथ पूरे देश में मिसाल पेश की है।

विज्ञापन



गालिब ने 500 अंकों की परीक्षा में 441 अंक हासिल किए हैं। उसने इन्वॉयरमेंट साइंस में 94, केमिस्ट्री में 89, फिजिक्स में 87, बायोलॉजी में 85 और जनरल इंगलिश में 86 मार्क्स प्राप्त किए हैं। गालिब को कुल 88.2 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर गालिब को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
विज्ञापन



नेशनल कॉन्फ्रेंस की प्रवक्ता सराह हयात ने ट्वीट कर गालिब को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने ट्वीट कर कहा कि शहीद अफजल गुरू के बेटे गालिब के बारे में सुन कर खुशी हुई। इसके साथ ही गालिब को बधाई देने के लिए बारामूला जिले के सोपोर स्थित उसके घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों का जमघट उमड़ पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं में भी किया था शानदार प्रदर्शन

afzal guru son galib afzal guru passed 12th exam jkbose
गालिब का 12वीं का परिणाम

अफजल गुरू का बेटा गालिब शुरूआती दिनों से ही पढ़ने में काफी होनहार था। इसी का नतीजा था कि गालिब ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 फीसदी अंक हासिल किए थे।

गालिब ने 10वीं में 500 अंकों की परीक्षा में 475 अंक हासिल किए थे। गालिब ने 10वीं में अंग्रेजी, मैथ्‍स, सोशल साइंस और उर्दू से परीक्षा दी थी। उसे सभी विषयों में ए वन ग्रेड हासिल किए थे। 

डॉक्टर बनने का है सपना
गालिब आगे चल कर मेडिकल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहता है। दो साल पहले हाई स्कूल की परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने के बाद गालिब ने कहा था कि मैं मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहता हूं और मैं एक डॉक्टर बनना चाहता हूं।

मेरे परिवार वालों का सपना है कि मैं डॉक्टर बनूं और इसे पूरा करने के लिए मैं खूब मेहनत करूंगा।” 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed