फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   afzal guru son and burhan brother passed 12th exam with jkbose

बदल रही है कश्मीर की तस्वीर, अफजल का बेटा और बुरहान का भाई बनना चाहते हैं डॉक्टर

Sat, 13 Jan 2018 12:17 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर Updated Sat, 13 Jan 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
afzal guru son and burhan brother passed 12th exam with jkbose

जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने आतंक के रास्ते को छोड़ अब अपने भविष्य को बेहतर बनाने की ठान चुके हैं। इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि अफजल गुरू का बेटा और बुरहान वानी का भाई दोनों ने बारहवीं की परीक्षा में शानदार अंकों से सफलता हासिल की और अब दोनों ने खुले तौर पर ऐलान किया है कि उनका अगला मुकाम नीट क्वालीफाई करना है। 

विज्ञापन


घाटी के इन दोनों युवाओं ने पूरी लगन और मेहनत के साथ बारहवीं की पढ़ाई की और अच्छें अंकों के साथ पास होकर हर किसी को हैरत में डाल दिया। बता दें कि गुरुवार सुबह जम्मू एंड कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा नतीजों को घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस परीक्षा में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के बेटे गालिब अफजल गुरु ने हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा को डिस्टिन्कशन के साथ पास कर घाटी के साथ पूरे देश में मिसाल पेश की है। गालिब ने 500 अंकों की परीक्षा में 441 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इन्वॉयरमेंट साइंस में 94, केमिस्ट्री में 89, फिजिक्स में 87, बायोलॉजी में 85 और जनरल इंगलिश में 86 मार्क्स प्राप्त किए हैं। गालिब को कुल 88.2 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। 

बुरहान का भाई भी बनना चाहता है डॉक्टर

afzal guru son and burhan brother passed 12th exam with jkbose
burhan brother - फोटो : file photo

दक्षिणी कश्मीर के त्राल के पोस्टर ब्वाय और हिज्ब कमांडर बुरहान वानी के छोटे भाई मोहम्मद नवीद ने इंग्लिश में 68, फिजिक्स में 86, केमिस्ट्री में 76, बायोलॉजी में 79 और इन्वॉयरमेंट साइंस में 78 अंक हासिल कर 500 में से कुल 387 अंक हासिल किए हैं।

नवीद ने अमर उजाला को बताया कि आगे भी पढ़ना चाहता है, और एक डॉक्टर बनने का शौक रखता है। नवीद ने कहा कि मैं अपनी युवा पीढ़ी को संदेश देना चाहता हूं कि वह मेहनत से पढ़ाई करें। क्योंकि पढ़ाई के बिना कुछ भी हासिल नहीं हो पाएगा।

नवीद के पिता मुज्जफर वानी के अनुसार उन्हें अपने बेटे के नतीजों पर काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि जब मैंने नतीजे देखे तो ख़ुशी के आंसू निकल आये। मुज्जफर के अनुसार उसने दो साल में अपने दो भाई खो दिए। उसके लिए इतने दबाव में पढ़ाई करना काफी मुश्किल था लेकिन इन सब के बावजूद उसने अच्छे अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed