{"_id":"e26181d86f8a14926aac197a60e8a4f2","slug":"afzal-guru-resolution-dropped-in-jammu-and-kashmir-assembly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजल गुरु पर हंगामे के बाद रशीद मार्शल आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजल गुरु पर हंगामे के बाद रशीद मार्शल आउट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने अफजल गुरु के अवशेष वापस लाने की मांग पर विधानसभा में जमकर हंगामा किया। रशीद देर तक वेल में शोर मचाते रहे। बाद में स्पीकर कवीन्द्र गुप्ता के आदेश पर उन्हें मार्शल आउट कर दिया गया।
विज्ञापन
रशीद ने उनके प्रस्ताव को चर्चा में शामिल नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई। विधानसभा में जब रशीद ने अपने मुद्दे पर नेकां से सहयोग मांगा तो विधायक देवेंद्र राणा ने कहा कि उनसे समर्थन मांगें जिन्हें विधान परिषद के चुनाव में आपने वोट दिया है।
विज्ञापन
परिषद चुनाव में रशीद ने पीडीपी विधायकों द्वारा अफजल गुरु के अवशेष की वापसी की मांग का लिखित समर्थन देने के बाद पीडीपी का साथ दिया था। विधानसभा में रशीद ने स्पीकर से पूछा कि उनका प्रस्ताव चर्चा में क्यों नहीं शामिल किया गया।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि उनका प्रस्ताव प्रस्ताव चयन के लिए ड्रा में चुना नहीं जा सका। इस पर रशीद विरोध करते हुए वेल में आ गए। सीपीएम विधायक एमवाई तारिगामी और पीडीपी विधायक यावर मीर ने रशीद द्वारा सदन की कार्यवाही बाधित करने पर ऐतराज जताया। बाद में स्पीकर के आदेश से रशीद को सदन के बाहर कर दिया गया।