फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After three months, traffic started on both lanes of the fourth bridge.

Jammu: तीन माह बाद चौथे पुल के दोनों लेन पर यातायात शुरू, जम्मूवासियों को जाम से मिली निजात

Sun, 30 Nov 2025 11:34 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 30 Nov 2025 11:34 AM IST
सार

भगवती नगर के चौथे पुल पर तीन माह बाद बैली ब्रिज हटाकर दोनों लेन यातायात के लिए खोल दी गईं, जिससे शहरवासियों को जाम से राहत मिली। बाढ़ से धंसी सड़क की मरम्मत पूरी होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र को समतल कर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी और पुल अब एनएचएआई को हैंडओवर किया जाएगा।

विज्ञापन
After three months, traffic started on both lanes of the fourth bridge.
भगवती नगर चौथे तवी पुल के दोनों लेन से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन माह बाद शनिवार को भगवती नगर चौथे पुल के दोनों लेन वाहनों के लिए खुल गए। पुल के एक हिस्से पर बैली ब्रिज को हटा लिया गया है। इसके बाद से वाहनों का आवाजाही सुचारु हो गई। इससे शहरवासियों को जाम से निजात मिल गई। 26 अगस्त को बाढ़ के कारण पुल से लगती सड़क धंस गई थी।

विज्ञापन


पुल के एक लेन पर सेना ने बैली ब्रिज बनाया था। इससे एकतरफा वाहनों का परिचालन शुरू हुआ था। साथ ही लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत शुरू की थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब बैली ब्रिज हटाया गया है जिससे दोनों लेन पर वाहन चलने लगे हैं।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12 बजे तक ब्रिज का ढांचा ट्रकों में रखकर पठानकोट भेज दिया गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने वहां से मलबा और मिट्टी हटाई। लोक निर्माण विभाग के जेई संजय कोतवाल ने बताया कि बैली ब्रिज हट जाने के बाद शनिवार को मलबा व मिट्टी को हटाकर सड़क को यातायात के लिए समतल करने का काम युद्धस्तर पर किया गया। पुल स्थायी तौर पर एनएचएआई को बनाना है इसलिए इसे हैंडओवर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed