फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After three decades, flood-like situation in the city, Ranbir canal overflows

Jammu News: तीन दशक बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात, ओवरफ्लो हुई रणबीर नहर

विज्ञापन
After three decades, flood-like situation in the city, Ranbir canal overflows
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। रविवार को तड़के साढ़े तीन बजे से शुरू हुई करीब पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर लबालब भर गया। तीन दशक बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात रहे। रणबीर नहर ओवरफ्लो हो गई और पानी दोनों तरफ सड़कों से होते हुए घरों में घुस गया। इससे कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। इस भारी बारिश ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। लोगों की जब तक आंख खुली तब तक तीन से पांच फीट पानी भर चुका था।
बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए कुछ क्षेत्रों में एसडीआरएफ के जवानों को उतारना पड़ा। नाले जाम हुए तो नगर निगम को आननफानन में कर्मियों के साथ जेसीबी समेत अन्य संसाधन झोंकने पड़े। नालों में फंस गए कचरे से हालात और बदतर हो गए। अगले 48 घंटों में ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए शहर के नालों में सफाई अभियान दिन भर चलाया गया ताकि रविवार जैसे हालात न बन पाएं। कई प्रभावित इलाकों में दिन भर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन

बारिश रुकने के बाद भी प्रभावित क्षेत्रों में लोग सहमे रहे। मौसम विभाग की चेतावनी देख लोगों को भय है कि रात में बरसने वाला पानी पता नहीं कहां तबाही मचा दे। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी बारिश ने तबाही की। खेत खलिहानों के साथ सड़कें जलमग्न रहीं। इससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ीं। बारिश से हुई तबाही लोगों ने दिनभर चर्चा का विषय रही। कई इलाकों में दिनभर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed