फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After the Pahalgam attack, one more of the 14 local terrorists killed

Jammu News: पहलगाम हमले के बाद जारी की 14 स्थानीय आतंकियों में से एक और ढेर

Tue, 09 Sep 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 09 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
After the Pahalgam attack, one more of the 14 local terrorists killed
श्रीनगर। कुलगाम के गुडर वन क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों में एक दरमडोरा शोपियां का आमिर अहमद डार है। इसका नाम पहलगाम हमले के बाद जारी की गई 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था। वे घाटी में सक्रिय थे और पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ आतंक फैला रहा था। अब सूची में शामिल 8 आतंकी ढेर हुए चुके हैं।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आमिर ''सी केटेगरी'' का आतंकी था। आमिर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। 30 सितंबर, 2023 में आतंकी बना था। मारा गया दूसरा लश्कर आतंकी रहमान भाई पाकिस्तानी है। वह काफी समय से पीर पंजाल में सक्रिय था।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि 2 अगस्त को कुलगाम के अखल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कच्चीपोरा पुलवामा के हारिस नजीर को मार गिराया था। वह लश्कर आतंकी था। उसका नाम भी 14 आतंकियों की सूची में शामिल था। 14 सक्रिय आतंकियों में से तीन को 13 मई को शोपियां के शुक्रू और 3 अन्य को 15 मई को त्राल के नादर में मार गिराया था। एक अन्य आतंकी 2 अगस्त को कुलगाम के अखल में ढेर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची तैयार की थी। पहचाने गए ये आतंकी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।

सुरक्षाबलों की हिटलिस्ट में अब 6 आतंकी

सूची में शामिल 8 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। अब 6 बचे आतंकियों की तलाश जारी है। उनमें 3 हिजबुल और 3 लश्कर के आतंकी हैं। इनमें हिजबुल का ए+कैटेगरी का चीफ ऑपरेशनल कमांडर जुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा, लश्कर का ए+ कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर सोपोर आदिल रेहमान, हिजबुल का ए+ कैटेगरी का आसिफ अहमद, लश्कर का सी कैटेगरी का नसीर अहमद, हिजबुल का हारुन रशीद और लश्कर का जाकिर अहमद अब सुरक्षाबलों की हिटलिस्ट में शामिल हैं।


जुबैर वानी (39) :
जुबैर अनंतनाग जिले में हिजबुल का मुख्य ऑपरेशनल कमांडर है। वह 2018 से सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल रहा है।
आदिल रहमान डेन्टू (21):
आदिल 2021 में लश्कर में शामिल हुआ। प्रतिबंधित संगठन के सोपोर जिला कमांडर के रूप में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
आसिफ अहमद खांडे (24):
आसिफ शोपियां जिले का आतंकवादी है। वह जुलाई 2015 में हिजबुल में शामिल हुआ। वर्तमान में पाकिस्तानी आतंकी समूह का सक्रिय सदस्य है।
नसीर अहमद वानी (21):
नसीर 2019 से लश्कर के सक्रिय सदस्य के रूप में शोपियां में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है।
हारून रशीद गनई (32) :
अनंतनाग का सक्रिय हिजबुल आतंकी हारून रशीद गनई सुरक्षाबलों की रडार पर है। उसने पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की यात्रा की थी। वह हाल ही में दक्षिण कश्मीर वापस आया था।
जाकिर अहमद गनी (29):
जाकिर लश्कर से जुड़ा है और लगातार सुरक्षाबलों पर हमलों और लक्षित हत्याओं में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed