फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After the deployment of the women squad, the girls are feeling safe, women welcomed the Srinagar Police

पुलिस की पहल: महिला दस्ते की तैनाती के बाद छात्राएं खुद को कर रहीं सुरक्षित महसूस, श्रीनगर पुलिस का महिलाओं ने किया स्वागत 

Wed, 16 Feb 2022 04:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 04:42 PM IST
सार

महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के आसपास पुलिस ने महिला दस्ते को तैनात किया है। छात्राओं का कहना है कि जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से यह एक अच्छी पहल है।
 

विज्ञापन
After the deployment of the women squad, the girls are feeling safe, women welcomed the Srinagar Police
jammu kashmir police women constable - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में महिला सुरक्षा दस्ते की तैनाती का महिलाओं ने स्वागत किया। पररेपोरा इलाके में मंगलवार को दस्ते की गाड़ियां गश्त करती दिखीं। ये दस्ता महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के आसपास तैनात किया गया है। छात्राओं का कहना है कि जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से यह एक अच्छी पहल है।

विज्ञापन


श्रीनगर शहर के कोचिंग सेंटरों, स्कूलों, कॉलेजों के पास होगी गश्त 
इससे उनमें सुरक्षा की भावना पैदा होगी। दोनों महिला दस्तों की इंचार्ज खालिदा परवीन ने बताया कि मंगलवार को उनकी गश्त का पहला दिन था। शुरुआत में अभी दो दस्ते तैनात किए गए हैं, जो श्रीनगर शहर के कोचिंग सेंटरों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में गश्त करेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक दस्ते में 5 महिला पुलिसकर्मी
प्रत्येक दस्ते में 5 महिला पुलिसकर्मी हैं। ताबिश जान नाम की छात्रा ने बताया कि हम यहां कोचिंग के लिए आते हैं और अक्सर यहां छेड़छाड़ जैसे मामले सामने आते हैं, लेकिन पुरुष पुलिसकर्मियों के सामने बोलने में हिचकिचाहट होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में एसिड अटैक के बाद उठाया कदम 
अब जब महिला सुरक्षा दस्ते मौजूद रहेंगे तो अपनी शिकायत पुलिस ने सामने खुल कर रख सकेंगे। एक अन्य महिला फायजा ने बताया कि पुलिस ने अच्छा कदम उठाया है। हाल में जो एसिड अटैक हुआ था उससे महिलाओं में एक डर सा पैदा हो गया था।


हेल्पलाइन नंबर 9596770601 भी शुरू
अब पुलिस की इस पहल से खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। बता दें, श्रीनगर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9596770601 भी शुरू की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना उन्हें इस हेल्पलाइन नंबर पर कम से कम 20 कॉल आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed