फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after removal of Article 370 There was major violence possibility like 2016 said DGP Jammu Kashmir

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद 2016 की तरह बड़ी हिंसा की थी आशंका: डीजीपी जम्मू कश्मीर

Tue, 31 Dec 2019 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
after removal of Article 370 There was major violence possibility like 2016 said DGP Jammu Kashmir
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : बासित जरगर

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद सुरक्षा बड़ी चुनौती थी। इससे निपटने में पुलिस सफल रही। अवाम और सुरक्षा एजेंसियों के बेहतर तालमेल और सहयोग से ऐसा संभव हो सका। राजनीतिक हस्तक्षेप न होना भी इसमें शामिल है।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि 2019 में आतंकी घटनाओं में कमी आई। नशा तस्करी और  युवाओं के आतंकी संगठन में शामिल होने का ग्राफ भी कम रहा। जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य होने पर मोबाइल इंटरनेट चलेगा। हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को महानिदेशक ने वार्षिक लेखा जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 2016 में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। उस दौरान कई लोगों की मौत भी हुई। इसी तरह के हालात 370 हटने के बाद भी बनने की आशंका थी, लेकिन पुख्ता रणनीति के तहत इससे निपटा गया। इसी का नतीजा है कि 370 हटने के बाद किसी एक व्यक्ति की भी जान नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने के बाद सिर्फ 8 फीसदी हिंसा की घटनाएं हुईं

उन्होंने बताया कि 2016 की तुलना में अनुच्छेद 370 हटने के बाद सिर्फ 8 फीसदी ही हिंसा की घटनाएं ही हुईं। सिंह ने कहा कि पुलिस के सामने बहुत सी चुनौतियां थीं लेकिन इनसे सफलतापूर्वक निपटा गया। पहले पंचायत फिर निकाय चुनाव के साथ लोकसभा और हाल ही में बीडीसी चुनाव शानदार तरीके से संपन्न करवाए गए। 2017 में अमरनाथ यात्रा पर हमले के बाद इस साल यात्रा भी बड़ी चुनौती थी। जिसके लिए मजबूत बंदोबस्त किए गए और यात्रा भी कामयाब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed