{"_id":"d4b12e0ae95095b16dd0d247cea9e818","slug":"after-pakistan-firing-52-villages-in-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक फायरिंग से दहशत में 52 गांवों से पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक फायरिंग से दहशत में 52 गांवों से पलायन
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की ओर से कड़ी चेतावनी दिए जाने के बावजूद पाकिस्तानी रेंजरों ने सुबह आईबी पर और पाक सेना ने दिनभर एलओसी पर गोलाबारी की। सोमवार रातभर रुक रुक कर गोलाबारी जारी रही। मंगलवार सुबह अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा दागा गया एक मोर्टार थाने के चहारदीवारी के पास गिरा और फट गया।
विज्ञापन
इसमें छह लोग घायल हो गए। वहीं आईबी पर ही परगवाल सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में चार लोग घायल हुए हैं। आईबी पर लगातार पाकिस्तानी गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत का आलम है। बड़े पैमाने पर सीमांत इलाकों से पलायन हुआ है। बस स्टैंड और बाजार खाली कराए गए हैं। आरएस पुरा सेक्टर के 27 गांवों और अरनिया सेक्टर के 25 गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए कैंपों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
हालात का जायजा लेने पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा भी पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इलाके की आंतरिक सुरक्षा को पुख्ता बनाने और सीमांत ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए। उच्च पदस्थ सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को सीमांत इलाकों की गुप्त सूचनाएं पहुंचाने के शक में सेना द्वारा दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
हालांकि, बताया जा रहा है कि एक को मंगलवार शाम छोड़ दिया गया, जबकि दूसरे की पड़ताल अभी जारी थी। मंगलवार दोपहर बाद हालांकि, पाकिस्तानी रेंजरों ने आईबी पर गोलाबारी बंद कर दी थी, पर एलओसी पर जिला पुंछ की मेंढर तहसील के सोनागली और मनकोट में पाकिस्तानी सेना ने सुबह 11.30 बजे गोलाबारी शुरू कर थी।
इसके बाद शाम 5.30 बजे शाहपुर, केरनी, कसबा और मंदार में भी पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी थी। शाम छह बजे बालाकोट सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू हो गई थी। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक एलओसी पर कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, सेना की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई।