फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Operation Sindoor, sirens rang again in the city, black out

Blackout in J&K: ऑपरेशन सिंदूर के बाद शहर में फिर बजे सायरन... हुआ ब्लैक आउट; 22 मिनट तक बिजली रही बंद

Sun, 01 Jun 2025 02:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 01 Jun 2025 02:47 PM IST
सार

जम्मू में ऑपरेशन सिंदूर के बाद 22 मिनट तक ब्लैक आउट और सायरन बजाने की मॉकड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारियों का परीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
After Operation Sindoor, sirens rang again in the city, black out
युद्ध की स्थिति बनने पर सुरक्षा के लिहाज से शहर में ब्लैक आउट का अभ्यास किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में शनिवार को रात के आठ बजते ही चारों ओर से सायरन बजने लगे। सायरन बजने के साथ ही पूरे शहर में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। सिर्फ सड़कों पर वाहनों की लाइटें जल रही थीं, वह भी लो-बीम में। कई जगह तो वाहन चालक रुक गए। अधिकतर शहर में ब्लैक आउट रहा। यह सब युद्ध जैसे हालात में बचाव के लिए अभ्यास था।

विज्ञापन

After Operation Sindoor, sirens rang again in the city, black out
युद्ध की स्थिति बनने पर सुरक्षा के लिहाज से शहर में ब्लैक आउट का अभ्यास किया गया। - फोटो : अमर उजाला

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई इस माॅकड्रिल ने शहरवासियों के दिलोदिमाग में फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को याद करा दिया। लोगों को युद्ध जैसी परिस्थितियों से शारीरिक और मानसिक रूप से बचाव के लिए तैयार करने को ब्लैक आउट किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

After Operation Sindoor, sirens rang again in the city, black out
मॉक ड्रिल के दौरान घायलों का इलाज करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

ब्लैक आउट 22 मिनट तक रहा।ब्लैक आउट के दौरान शहर भर में सड़कों पर पुलिस के फ्लाइंग वाहन सायरन बजाते हुए गुजरते रहे। इस बीच, कुछ वाहन चालकों ने खुद ही वाहनों की लाइट बंद रखी और धीरे-धीरे आगे बढ़े लेकिन रात के समय शहर में अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे।

विज्ञापन

After Operation Sindoor, sirens rang again in the city, black out
मॉक ड्रिल के दौरान घायलों का इलाज करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

माॅकड्रिल के दौरान सुरक्षा प्रबंधों, आपातकालीन व्यवस्थाओं को जांचा-परखा गया। शहर में लोगों ने घरों के भीतर खुद ही रोशनी बंद रखी।

After Operation Sindoor, sirens rang again in the city, black out
वमॉक ड्रिल के दौरान घायलों का इलाज करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

एसडीआरएफ ने जिला जेल के पास हनुमान चौक पर एक सेफ जोन बनाकर माॅकड्रिल की। एसडीआरएफ को अचानक सूचना मिली कि दुश्मन की तरफ से भीषण गोलाबारी कर दी गई है। मकान में रहने वाले चार लोगों के घायल हो गए हैं।

After Operation Sindoor, sirens rang again in the city, black out
मॉक ड्रिल के दौरान घायलों का इलाज करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद सक्रिय हुए एसडीआरएफ के जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा। इस दौरान सेफ जोन के आस-पास से निकलने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोका गया।सभी को आपातकालीन स्थितियों की जानकारी देकर संयम बनाए रखने के लिए कहा गया।

After Operation Sindoor, sirens rang again in the city, black out
युद्ध की स्थिति बनने पर सुरक्षा के लिहाज से शहर में ब्लैक आउट का अभ्यास किया गया। - फोटो : अमर उजाला

 हालांकि, अचानक हुई इस ड्रिल से पहले लोगों को समझ नहीं आया, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए। माॅकड्रिल के दौरान अस्पतालों को भी अलर्ट रखा गया था। इसमें सभी आपात प्रबंधन सक्रिय किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed